चॉकलेट पराठा बनाने की रेसिपी


बच्चो से लेकर बड़ो तक सबको चॉकलेट खाना पसंद है। चॉकलेट से बनी सभी चीजें खासकर बच्चों को खूब पसंद आती है। ये खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट और मीठी होती है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है चॉकलेट के पराठे बनाने की आसान रेसिपी। आप इसे बच्चे को टिफिन में भी दे सकती है।


आवश्यक सामग्री -
  • 1 कप चॉकलेट पेस्‍ट 
  • 3 कप गेहूं का आटा
  • तेल तलने के लिए
  • नमक स्वादानुसार
बनाने की रेसिपी -
  1. सबसे पहले एक कटोरे में आटा, नमक और पानी मिला कर नरम गूथ लें। 
  2. अब गूथे हुए आटे में से थोड़ा सा हिस्‍सा निकालें और उसे मसल कर बेल लें। 
  3. बेले हुए हिस्‍से में चॉकलेट पेस्‍ट बीच में रख कर फैलाएं। 
  4. अब आटे को सब तरफ से बंद करें और दुबारा बेलें। 
  5. अब गरम तवे पर तेल लगा कर पराठे सेकें। 
  6. पराठे को दोंनो ओर गोल्‍डन ब्राउन होने तक सेंके। 
  7. आपका पराठा सर्व करने के लिए तैयार है।

एक टिप्पणी भेजें