इनमें चुनिए एक पंख, जानिए अपने बारे में वो राज जो बदल देगा आपका जीवन


पंख उड़ान का साधन है.. पक्षियों के लिए तो ये जीवन होता है और हम इंसानों के लिए ये सोच को नया आयाम देता है। चूंकि सोच और विचारों से ही इंसान के व्यक्तित्व बनता है ऐसे में मनोविज्ञान के अनुसार पसंद की पंखों के आकृति के आधार पर व्यक्तित्व के बारे मे बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज हम आपके सामने ऐसा ही अवसर लेकर आए हैं जहां आप अपनी पसंद के पंखों का चुनाव करिए और हम आपके पर्सनालिटी के वेयर में की कुछ बेहद दिलचस्प बातें जो शायद आप खुद के बारे में अब तक ना जान सके हों। तस्वीर में दिखाए गए पंखों में अपनी पसंद का कोई एक पंख चुनिए और जानिए अपने बारे में वो राज जो आपके जीवन की धारा भी बदल सकता है।

1 पहला पंख

अगर आपने दिए गए आकृतियों में से पहला फेदर चुना है तो इसका अर्थ ये है कि आप बेहद शांत स्वभाव और दयालु व्यक्तित्व के हैं। आप लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि बात चाहे कितनी ही उग्र क्यों ना हो, सबकी भलाई का ध्यान रखते हुए जहां तक संभव हो सके आप उसे शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि आप थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के हैं लेकिन दूसरों की जरूरत और खुशी का ध्यान रखते हुए आप अपने लोगों से हमेशा जुड़े होते हैं और कई बार इस कारण लोग आपको गलत भी समझ लेते हैं, लेकिन कोई बड़े दिल वाला ही ऐसा कर सकते हैं।

2 दूसरा पंख

आपको अगर दुसरा पंख अच्छा लग रहा है तो इसका मतलब है कि आप चीजों को बहुत जल्दी समझते और बहुत जल्दी सीखते हैं.. जब भी कोई नई चीज करने की बात आती है आप बड़ी आसानी से उसे कर लेते हैं। पर आप बुद्धिमान तो हैं, लेकिन कहीं ना कहीं बेवकूफियां भी करते हैं। जैसे कि आप अपनी निजी जिंदगी किसी के साथ बांटना पसंद नहीं करते, लेकिन दोस्तों के साथ वक्त बिताना आपको पसंद होता है ऐसे में परेशानी यह आती है कि जिसके भी साथ भी आप होते हैं उससे उम्मीद करते हैं कि वह पूरी तरह सिर्फ आप पर ही ध्यान दे और जब ऐसा नहीं होता है तो आप उनसे कटने लगते हैं। लोगों को लगता है आपको उनसे लगाव नहीं है, लेकिन हकीकत में आप उनसे जुड़े होते हैं।

3 तीसरा पंख

अगर आपने तीसरा पंख चुना है तो इसका अर्थ ये है कि आप आत्मनिर्भर होने की मिसाल पेश करते हैं.. जीवन की छोटी से छोटी चीज के लिए आप किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते। आप कभी हार ना मानने वाले इंसान हैं। आप असफलताओं से निराश होने की बजाय उसे आगे बढ़ने का रास्ता मानते हैं.. आपके अनुसार असफलताएं दिल को मजबूत, दिमाग को बुद्धिमान बनाते हुए मनुष्य में हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना पूरे साहस से करने की क्षमता पैदा करती हैं। आपका यह गुण आपको एक अच्छा लीडर बनाता है।

4 चौथा पंख

वहीं अगर आपको चौथे पंख की आकृति आकर्षित कर रही है तो इसका मलब है कि आप उच्च चरित्र लेकिन रहस्यमय व्यक्तित्व के मालिक हैं। आप एक परफेक्शनिस्ट हैं और हर काम को सबसे अच्छे तरीके से करना चाहते हैं। आपका व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि लोग चाहकर भी आपको नजरअंदाज नहीं कर पाते पर कई बार परफेक्शनिस्ट का आपका अंदाज आपको ही थका देता है। इसलिए आपको यह समझने की जरूरत है कि आखिर आप इंसान है और इंसान में कुछ कमियां जरूर होती हैं।

5 पाचवां पंख

और अगर आपने पाचवां पंख चुना है तो मतलब है कि आप बेहद रचनात्मक हैं.. आपकी क्रिएटिविटी और कल्पना शक्ति ही आपकी सबसे बड़ी खूबी है, लेकिन आपकी सबसे बड़ी खामी है कि आपको अपनी क्षमताओं पर विश्वास नहीं होता। यही वजह है कि प्रतिभाशाली होने के बावजूद कई बार आपको असफलता का मुंह भी देखना पड़ता है।

एक टिप्पणी भेजें