जानिए क्यों ज़रूरी हें आपके खाने के साथ सलाद और इसके लाभ - Know why you must eat with salads and its benefits

सलाद में हम विभिन्न सब्जियों के अलावा फलों का भी उपयोग कर सकते हैं। सलाद बनाने से पहले यह ध्यान रखना जरुरी है की सब्जी / फल ताजे हो और साफ़ धुले हुए होना चाहिए। अगर ज्यादा समय से सलाद को काट कर रखा जाये तो ऐसा सलाद खाने से नुक्सान भी हो सकता हैं।

 सलाद बनाने के लिए हम निचे दिए हुए आहार पदार्थों का उपयोग कर सकते हैं :

खीरा
खीरा कब्ज को दूर करता हैं।
शरीर की जलन / गर्मी को कम करता हैं।
चर्म रोग में लाभदायक हैं।
प्यास / पानी की कमी को दूर करता हैं।

टमाटर
टमाटर में Vitamin A, B और क्योंकि अधिक मात्रा में होता हैं।
इसमें Cancer विरोधी तत्व Lycopene अधिक मात्रा में होता हैं।
कब्ज को दूर करता हैं।
पाचन शक्ति को बढ़ाता हैं।
उच्च रक्तचाप और मोटापे को कम करने में सहायक हैं।

मूली
गैस की परेशानी में राहत होती हैं।
इसमें Cancer विरोधी तत्व Phytochemicals और Anthocynains अधिक प्रमाण में होते हैं।
इसमें Potassium अधिक प्रमाण में होने से Blood pressure नियंत्रित रहता हैं।
रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं।

पालक 
इसमें Fiber, Vitamins और लोहतत्व अधिक मात्रा में होता हैं।
महिलाओं में Ovarian और Breast Cancer से बचने के लिए इसे अपने आहार में अवश्य शामिल करना चाहिए।
इसमें Vitamin K अधिक मात्रा में पाया जाता हैं जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। सप्ताह में 3 बार इसका सेवन जरूर करे।

पत्तागोभी 
पत्तागोभी में दुर्लभ Vitamin U पाया जाता हैं।
इसके नियमित सेवन से पेट का अल्सर / Peptic ulcer ठीक हो जाता हैं।
इसमें Cancer विरोधी तत्व Sulforaphane पाया जाता हैं।
इसमें Flavonoid और Polyphenol पाया जाता हो जो ह्रदय रोग से सुरक्षा प्रदान करता हैं।

बीटरूट 
इसमें Cancer विरोधी तत्व Betacyanin पाया जाता हैं।
हफ्ते में कम से कम 3 बार बीटरूट खाने से याददाश्त बढ़ती हैं, रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं, Blood pressure नियंत्रित रहता हैं, पाचन ठीक रहता है और शरीर की रोगप्रतिकार शक्ति बढ़ती हैं।
इसमें Natural Folic acid अधिक प्रमाण में रहने से रक्त की कमी दूर होती हैं।
गर्भावस्था / Pregnancy में इसका सेवन फायदेमंद रहता हैं।

गाजर
गाजर में Vitamin A और लोह तत्व अधिक मात्रा में होता हैं।
इससे नेत्र व् स्मरण शक्ति बढ़ती हैं।
मुंहासे, पेट की समस्या और चर्म रोग में लाभदायी हैं।
कमजोरी और रक्त की कमी को गाजर के नियमित सेवन से गुर किया जा सकता हैं।
यह Ovarian और Kidney के Cancer से सुरक्षा प्रदान करता हैं।

प्याज 
यह सबसे पसंदीदा सलाद हैं।
इससे भूक में वृद्धि होती हैं।
नेत्र की शक्ति बढ़ाता हैं।
लू, हैजा और त्वचा रोग से बचाता हैं।
इसमें Cancer विरोधी Antioxidant और Vitamin C अधिक प्रमाण में पाया जाता हैं।

शल्गम
यह मधुमेह / Diabetes से रोगियों के लिए उपयोगी सलाद हैं।
मसूड़ों और दांतों के रोग से बचाता हैं।

एक टिप्पणी भेजें