बाजरे का हलवा बनाने की विधि - Bajre Ka Halwa Recipe In Hindi


सर्दियों में बाजरे से बनी चीजें बहुत फायदा करती है इसलिए लोग पूरी सर्दी बाजरे से बनी चीजे खाना पंसद करते है। सर्दी के मौसम में आयरन, कैल्सियम, और फाइबर बाजरा हम परम्परागत रूप से खाते रहे हैं। कडक़ड़ाती सर्दी परेशान करे तो गरमागर्म बाजरे का हलवा मिल जाये तो बात ही क्या। तो आज हम बाजरे का हलवा बनाना सीखते है।
आवश्यक सामग्री - 
  • बाजरे का आटा 100 ग्राम, 
  • चीनी 150 ग्राम, 
  • घी 100 ग्राम, 
  • काजू 10, 
  • किशमिश 25, 
  • नारियल कटा हुआ थोड़ा सा, 
  • 6 इलायची।
बनाने की विधि - 
पैन में घी डाल कर गरम करें। घी के हल्का गरम होने पर बाजरे का आटा डाल दें। धीमी और मध्यम आंच पर आटे को लगातार चलाते हुये हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लें। अब इसमें 1 कप पानी डाल दीजिए और चीनी डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिए और मध्यम आग पर पकने दीजिए और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा गाढ़ा न हो जाए। काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और इलायची कूट कर पाउडर बना लें। हलवे के गाढा़ होने पर इसमें काजू, किशमिश, कटा हुआ नारियल और इलायची का पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए और 2 मिनिट के लिए और पका लीजिए। बाजरे के आटे का स्वादिष्ट हलवा बनकर तैयार है, हलवा को प्याले में निकाल लीजिए। ऊपर से थोडा़ सा घी और कटे हुये काजू डालकर सजाइये और परोसिये। बाजरे के आटे के हलवे को फ्रिज में रखकर के 3-4 दिनों तक आराम से खाया जा सकता है।


                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें