जब सुबह उठते ही होने लगे कुछ ऐसा, तो समझ लें बदलने वाली है किस्मत


कहते हैं हर इंसान के किस्मत में अच्छा और बुरा दोनो वक्त होता है और जब किस्मत का फेर बदलता है तो रंक भी राजा हो जाता है लेकिन ये कोई नही जान पाता कि ये किस्मत का फेर कब बदलेगा । कभी कभी इंसान अपने बुरे वक्त में इतना हताश हो जाता है कि अच्छे दिन की उम्मीद ही छोड़ देता है लेकिन ऐसे में आपको ऊपर वाले पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और नियति के संकेतो को समझने की कोशिश करनी चाहिए। दरअसल ज्योतिष में कुछ ऐसे संकेत बताए गए हैं जो आने वाले अच्छे समय से पहले मिलने लगते हैं ..खासकर सुबह के वक्त। आज हम आपको ऐसे ही शुभ संकेतो के बारे में बताने जा रहे हैं ..


सुबह का वक्त पूरे दिन में बेहद खास होता है क्योंकि इसी के साथ हमारे दिन की शुरूआत होती है। अगर सुबह के वक्त जरा भी कुछ खराब होता है तो पूरा दिन खराब जाता है वहीं कुछ अच्छी सूचना या संकेत मिल जाते हैं तो पूरा दिन बन जाता है। हम आपको कुछ ऐसे ही शुभ संकेतो के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए मान्यता है कि जब भी ये संकेत मिलते हैं तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति को मां लक्ष्मी की कृपा मिलने वाली है और पैसों की परेशानियां दूर होने वाली हैं।

1 सुबह उठते ही सुनाई पड़ जाए ऐसी ध्वनि

अगर सुबह उठते ही आपको शंख ,मंदिर की घण्टियों की आवाज सुनाई दे तो यह बहुत ही शुभ होता है.. इससे ना सिर्फ आपका पूरा दिन अच्छा गुजरता है बल्कि ये जीवन में आने वाली समस्याओं पर आपकी विजय का संकेत देता है।

2. आंख खुलते ही इन पर पड़ जाए नजर

यदि जागते ही हमारी पहली नजर दही या दूध से भरे बर्तन पर पड़े तो इसे भी शुभ संकेत समझा जाता है ..ये हमारे जीवन में आने वाली सुख समृद्धी का संकेत है।

यह भी पढ़े - इन बातों से पुरुष को होता है सबसे ज्यादा दुख, जीवन भर तड़पते हुए बितती है जिन्दगी? जानिए

3 सुबह सुबह हो जाए इनके दर्शन

कुछ चीजों का सुबह सुबह दर्शन बेहद शुभ माना जाता है जैसे नारियल, शंख, मोर, हंस, फूल आदि चीजे सुबह दिखाई देती है तो आने वाला समय आपके लिए अच्छा व्यतीत होता है और ढ़ेरों खुशियां लेकर आता है।

4 सुबह सुबह दिख जाए गन्ना

आंख खुलते ही हरियाली देखना जहां अति शुभ मान गया है वहीं मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को सुबह शाम गन्ना दिखाई दे तो उसे निकट भविष्य में धन सबंधी मामलो में सफलता मिल सकती है।

5 सुबह घर से निकलते वक्त दिख जाए कुछ ऐसा

अगर सुबह सुबह हमें किसी काम के लिए घर से निकल रहे हैं और ऐसे में हमें घर से निकलते ही गाय दिखाई दे तो यह शुभ संकेत है अगर गाय सफेद हो तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। वहीं जब हम किसी आवश्यक काम के लिए जा रहे है और रास्ते में लाल साड़ी में पुरे सोलह सिंगार किया हुए दिखाई दे तो यह भी महालक्ष्मी की कृपा का इशारा ही है ऐसा होने पर उस दिन कार्यो में सफलता मिलने की सम्भवना अधिक हो जाती है। साथ ही अगर घर से निकलते ही कोई सफाई कर्मी दिखाई दे तो यह भी शुभ संकेत होता है।

एक टिप्पणी भेजें