वार के अनुसार कपडे पहनें तो सफलता की संभावना ज्यादा


जो लिखा है वो होना भी है। यह किसी से छिपी बात नहीं है लेकिन कुछ खास प्रयासों से दिनमानों को अनुकूल किया जा सकता है। ऐसे में सबसे आसान तरीका है कपडों का चयन। ज्योतिष कहता है कि अगर कपडों का चयन ग्रहों के अनुसार किया जाए तो कई तरह की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।


सोमवार

सोमवार का दिन भगवान चंद्र देव का दिन मना जाता है और भगवान चंद्र देव का रंग सफेद है तो इस दिन वास्तु के अनुसार सफेद वस्त्र पहनना शुभ होता है।

मंगलवार 

मंगलवार का दिन हनुमानजी का दिन होता है। इस दिन यदि लाल रंग के वस्त्र धारण करें तो इस दिन किए जाने वाले कार्य में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़े - साल 2018 की शुरुआत में ही इन दो राशि वालो की चमकेगी किस्मत

बुधवार

बुधवार को गणेश जी वार माना गया है। भगवान गणेश को दुर्वा बहुत प्रिय है। दुर्वा का रंग हरा है तो ऐसे में यदि इस दिन हरे रंग के वस्त्र धारण किए जाएं तो सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

गुरुवार

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन है। भगवान विष्णु पीताम्बर वस्त्र धारण करते हैं, इसलिए इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। वास्तु के अनुसार इससे आपके जीवन में शादी जैसे शुभ कार्य जल्द ही संपन्न होंगे।

शुक्रवार

यह दिन मां संतोषी का दिन होता है। इसलिए इस दिन गुलाबी कपड़े पहनने चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और घर में सुख-शांति का वास होगा।

इसे भी पढ़े - क्या आप सपने में खुद को देखते हैं संबंध बनाते हुए? जानिए क्या है इसका अर्थ!

शनिवार

शनिवार का दिन शनिदेव का दिन होता है और शनिदेव को नीले और काले कपड़े पसंद हैं इसलिए शनिवार के दिन नीले और काले कपड़े पहनने चाहिए।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य देव का दिन होता है। इस दिन नारंगी वस्त्र धारण करने चाहिए। ऐसा करने पर सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।

एक टिप्पणी भेजें