पुदीना गट्टा बनाने की विधि - Pudina Gatta Recipe In Hindi

बेसन गट्टा तो आपने कई बार घर में बनाया होगा, लेकिन पुदीने के गट्टे शायद ही कभी बनाए हों। इन्हें लगभग आम गट्टों की तरह ही बनाया जाता है। कुछ सामग्रीयां ही अलग से इसमें डाली जाती हैं जिसके कारण इसका स्वाद अलग हो जाता है। पुदीना गट्टा बनाने की विधि......
सामग्री :-
  • बेसन - 2 कटोरी
  • पुदीना - 3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च का पेस्ट
  • नमक
  • थोड़ी सी अजवाइन
  • सरसों का तेल
  • चांट मसाला
  • नींबू
  • स्वादिष्ट तंदूरी गोभी
विधि :-

एक बर्तन में बेसन, पुदीना, हरी मिर्च का पेस्ट नमक और अजवाइन मिक्स करें। थोड़ा पानी डालें। अच्छी तरह से मिलाकर गूंध लें। इसके गट्टे बना लें। पानी में उबालें।

पक जाने पर गट्टों को मनचाहे आकार में काट लें। तेल में फ्राई करें। चाट मसाला छिड़कें। थोड़ा सा नींबू निचोड़ लें। आप चाहें तो प्याज टमाटर की ग्रेवी के साथ भी इन गट्टों को बना सकती हैं।


                                   XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                   फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें