जानिए किन तीन राशि के पुरुषों से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी


दुनिया में इंसान चाहे कितनी भी सावधानी रख ले, या एक बार कोई चीज चुनने में वो गलती कर सकता है। परंतु जब बात आती है लाइफ पार्टनर की तो वह उसमें हर वो खुबियाँ ढूढना चाहता है। जिसके साथ वो जिंदगी भर आराम से जिंदगी गुजार सके। क्योंकि हमें जिसके साथ अपनी पूरी लाइफ गुजारनी है, उसके बारे में सब बात पता हो ये बहुत ज़रूरी है। क्योंकि ये हमारी पूरी जिंदगी का सवाल होता है, हम हमेशा ही चाहते हैं कि हमारा जो भी लाइफ पाटनर है वह इतना अच्छा हो, की शादी करने के बाद हम बिना किसी दिक्कत के साथ उसके साथ अपनी जिंदगी गुजार सकें। वह हमारे सुख दुख को बिना कुछ बोले समझ जाएं। परंतु ऐसा बहुत ही कम हो पाता है, इसीलिए आज हम आपकी इस मामले में कुछ मदद कर सकते हैं और ऐसा ही कुछ हम आपके लिए लेकर आए हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह के पुरुष के साथ आपको विवाह नहीं करना चाहिए। आपको इसके लिए उस पुरुष की राशि पता होनी चाहिए, क्योंकि इस तरह की राशि वाले पुरुष अच्छे पति साबित नहीं होते हैं। 3 राशियां ऐसी है जिसके ज्यादातर पुरुष अच्छे पति साबित नहीं होते हैं।

राशि और व्यवहार

ऐसा नहीं है कि इन 3 राशियों के सभी इंसान अच्छे नहीं होते हैं। क्योंकि पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती इसलिए हर इंसान के अंदर अपनी ही अलग खूबी होती है। जिसकी वजह से वह अपनी एक अलग पहचान बना पाता है। परंतु स्वभाव और राशि के गुणों के हिसाब से अगर देखा जाए तो यह तीन राशि वाले पति अच्छे लाइफ पार्टनर साबित नहीं होते हैं।

मीन राशि

आप सबने 12 राशियों के नाम सुने होंगे, तो आपको पता ही होगा कि मीन राशि का नंबर सबसे अंत में आता है और बात आती है पूरी लाइफ पार्टनर की, तो इस राशि के पति सबसे ज्यादा बुरे माने जाते हैं। इसलिए ऐसे पुरुषों से संभल कर रहना चाहिए। अब जानते हैं कि इन में बुरी बात क्या है।

असुरक्षा की भावना

इस राशि के पति शक्की मिजाज के होते हैं, उनके अंदर इनसिक्योरिटी बहुत ज्यादा होती है। वह हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, कि उनकी पत्नी क्या कर रही है, किससे बात करती है, किस तरह का खाना खाती है और इस राशि के पति हमेशा अपनी पत्नियों में ही गलतियां ढूंढते हैं।

अगर बात की जाए इनकी असलियत की, तो स्वभाव में यह पुरुष आपको बहुत अच्छे लगेंगे। जब आप इन से पहली बार मिलेंगे, तो आपको लगेगा कि इससे अच्छा लाइफ पार्टनर दूसरा कोई हो ही नहीं सकता है। इसलिए इंतजार में लड़कियां बहुत जल्दी पट जाती है परंतु असलियत तो इनकी शादी के बाद सामने आती है।

कन्या राशि

वैसे तो 12 राशियों में से जिन की राशि कन्या राशि होती है। वह पुरुष बहुत ही बुद्धिमान, सुलझे हुए और समझदार होते हैं। पर इनकी सबसे खराब आदत यह होती है कि यह अपनी बीवी को काबू में रखना चाहते हैं। दुनिया को यह दिखाना चाहते हैं कि मेरी बीवी मेरे कहने पर हर काम करती है।

हो जाते हैं हावी

वैसे तो पति पत्नी के रिश्ते में दोनों में से कोई एक ऐसा होता है, जो दूसरे पार्टनर पर जरूर हावी होता है। परंतु कन्या राशि के पुरुष अपनी महिला पार्टनर पर शारीरिक और मानसिक रुप से हावी हो जाते हैं। और पत्नी पर दबाव बनाना इन्हें सबसे ज्यादा अच्छा लगता है।

जब लड़कियां इस राशि के पुरुष को मिलती है तो शुरू में उन्हें ऐसा लगता है, जैसे कि वह जोरू का गुलाम बनकर रहेंगे, पत्नी की हर बात मानेंगे। परंतु जैसे ही शादी होती है यह अपने असली रंग में आ जाते हैं और पत्नी पर काबू करने की हर मुमकिन कोशिश करते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग वैसे तो बहुत ही शांत होते हैं और समझदार भी होते हैं। समझदारी से काम लेना इन्हें बहुत अच्छा लगता है। पर एक बुरी आदत की वजह से इनका नाम बुरे पति के लिस्ट में आ गया है।

रोमांटिक न होना

ये लोग बहुत ही अच्छे होते हैं परंतु बुरे पति की लिस्ट में इनका नाम इसलिए है, क्योंकि यह रोमांटिक पति नहीं होते हैं। इन लोगों को रोमांस करना नहीं आता है। इसलिए इनके रिश्ते में मजबूती नहीं रहती है। वैसे तो यह अपनी पत्नी के लिए वफादार होते हैं और इमानदार होते हैं। जिस रिश्ते में रोमांस नहीं है तो वह रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता।

अगर आपके पति इन 3 राशियों में से आते है, तो इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है। क्योंकि यह आदतें ही हैं इनको तो आप बदल भी सकते हैं। अपने प्यार के साथ आप किसी भी व्यक्ति को बदल सकते हैं। पत्नी की सूझबूझ पति की बुरी से बुरी आदत को बदल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें