स्माइली फ्राई बनाने की विधि

• सामग्री :- 
  • 2-3 मध्यम आकार के आलू (उबले और मैश करे हुए),
  • 2-3 चम्मच कॉर्न फ्लौर,
  • 1 टेबल स्पून ब्रेड क्रम्स,
  • स्वादानुसार नमक,
  • ¼ टीएसपी काली मिर्च का पाउडर,
  • तलने के लिए तेल,
• विधि :-
उबले और मसले हुए आलू को एक बड़े बर्तन में डाले उसमे कॉर्न फ्लौर, ब्रेड क्रम्स, नमक काली मिर्च का पाउडर डाल के मिला दे|
हाथो से मसल मसल के आटे के तरह चिकना कर ले|
मिश्रण से नीबू के आकार के छोटे छोटे टुकड़े काट ले|
एक टुकड़ा उठा के हाथ से गोल कर के चपटा कर ले| अब किसी स्ट्रॉ से स्माइली की आँख बना दे| और चम्मच के किनारे से मुह का शेप बना दे|
इसी तरह से सारी स्माइली बना के तैयार कर ले|
कढाई में तेल डाल के गरम करे| मध्यम आंच पर स्माइली डाल के करारी होने तक तल के निकाल ले|
गरम गरम स्माइली टमाटर सॉस के साथ परोसे|

एक टिप्पणी भेजें