आवश्यक सामग्री:
- सेब - 750 ग्राम,
- शक्कर - 06 बड़े चम्मच,
- नींबू - 01 (मीडियम साइज का),
- देशी घी - 02 बड़े चम्मच,
- मक्खन- 01 बड़ा चम्मच,
- मावा (खोया) - 05 बड़े चम्मच,
- किशमिश - 01 बड़ा चम्मच,
- काजू - 01 बड़ा चम्मच (कतरे हुए),
- बादाम - 01 बड़ा चम्मच (कतरे हुए),
- छोटी इलायची - 01 (दाने कुचले हुए)।
सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेबों को छीलकर उन्हें कद्दूकस कर लें। फिर उसमें शक्कर और नींबू का रस अच्छी तरह से मिला दें, इससे सेब के गूदे का रंग काला नहीं पड़ेगा।
अब एक भारी तले के भगोने में घी गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें इलायची के दाने डालें। दानों को तीस सेकेंड तक भुनने दें।
इसके बाद कसा हुआ सेब का गूदा घी में डाल दें और उसे चलाते हुए मध्यम आंच में लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
अब सेव के मिश्रण में मावा (खोया) और किशमिश डाल दें और उसे 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
अब आंच बंद कर दें और सेब के मिश्रण में मक्खन डाल दें और उसे अच्छी तरह के मिक्स कर लें।
अब आपका सेब का हलवा तैयार है। चाहें तो गर्म-गर्म प्लेट में कतरे हुए काजू और बादाम डाल कर परोसें अथवा ठंडा होने पर वनीला आइसक्रीम के साथ सर्व करें।