मूली गाजर पराठा बनाने की विधि - Mooli Gajar Paratha Recipe In Hindi


बच्‍चों को अगर आप अलग अलग फ्लेवर के पराठे बना कर खिलाएंगी तो उनका खाने में मन लगा रहेगा। इसी बात को ध्‍यान में रख कर हम आपको आज मूली गाजर का पराठा ब्रेकफास्‍ट में बनाना सिखाएंगे। यह पराठा काफी टेस्‍टी होता है और झट से बन भी जाता है। आइये जानते हैं मूली गाजर का पराठा बनाने की विधि।
सामग्री- 
  • 1 कप घिसी मूली 
  • 2 कप घिसी गाजर 
  • 1 चम्‍मच जीरा 
  • 1 चम्‍मच मिर्च पावडर
  • 3 चम्‍मच बारीक कटी धनिया  
  • 1 चम्‍मच अमचूर 
  • नमक- स्‍वादअनुसार 
  • 3 कप आटा 
  • प्‍लेन दही 
  • तेल 
विधि - 
  1. एक कटोरे में घिसी मूली, गाजर, जीरा, मिर्च पावडर, धनिया, अमूचर और हल्‍का सा नमक डाल कर मिक्‍स करें।
  2. इसे मिक्‍स करने के बाद 30 मिनट तक ऐसे ही रख दें। 
  3. अब दूसरी ओर पराठे के लिये आटा गूथ कर तैयार करें।
  4. अगर आटा बहुत टाइट हो जाए तब उसमें हल्‍का सा दही मिला लें। 
  5. अब पराठे हो हल्‍का बेल कर उसके बीच में मूली वाला मिश्रण भरें। 
  6. अब गोल पराठा बना कर तवे पर तेल लगा कर दोनों ओर सेंक लें। 
  7. पराठे को दही या अंचार के साथ सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें