झटपट रवा डोसा बनाने की विधि - Rawa Dosa Recipe In Hindi

सामग्री
  • १/२ कप रवा
  • १ १/२ कप मैदा
  • १ १/२ कप चावल का आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • १ छोटा चम्मच सरसो
  • २ चुटकी हींग
  • ३ -४ करी पत्ते
  • १/४ कप प्याज़ बारीक
  • स्वादानुसार लाल मिर्च
  • तेल
विधि

रवा चावल और मैदा को मिलकर घोल बना लें
तेल गर्म करें
सरसो करी पत्ता हींग चटकाए प्याज़ भुने, नमक और लाल मिर्च मिलाएँ
इसे मिश्रण में मिलाएँ
नोन स्टिक तवे पर मिश्रण फैलाए, चारो और तेल फैलाए
सुनहरा होने तक सेक लें
सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें


                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें