दिवाली की रात अगर दिख जाएं ये 4 तो समझें लक्ष्मी होंगी आप पर मेहरबान


1. दिवाली पर लक्ष्मी प्राप्ति के संकेत
दिवाली आने से पहले ही लोग अपने घरों में साफ-सफाई शुरू कर देते हैं। सभी का यह मकसद होता है कि उनका घर त्यौहार वाले दिन सबसे सुंदर और साफ-सुथरा दिखे। कभी जाना है कि ऐसा क्यों करते हैं सभी? दिवाली एक बड़ा त्यौहार है इसलिए? नहीं कारण सिर्फ इतना ही नहीं है....

2. दिवाली का त्यौहार
दरअसल हिन्दू मान्यताओं के अनुसार दिवाली की रात मां लक्श्मी उनके घर में प्रवेश करती है। जिस घर में सबसे अधिक साफ-सफाई, रोशनी होगी मां लक्ष्मी उस घर में अवश्य प्रवेश करती हैं, ऐसा माना जाता है। बस इसी मान्यता को आधार मानते हुए लोगों की यह कोशिश रहती है कि दिवाली से पहले घर साफ-सुथरा और चमकने लगे।

3. माँ लक्ष्मी की कृपा
लेकिन मां लक्ष्मी सच में आई हैं या नहीं, क्या इसका भी पता लगाया जा सकता है? शायद हां...... हिन्दू शास्त्रों में कुछ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें एक ऐसी इशारा दे जाते हैं कि हां मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश हुआ है।

4. इस रूप में आती हैं माँ लक्ष्मी
शास्त्रों में दर्ज जानकारी के अनुसार कुछ खास प्रकार के जीव हैं, यदि दिवाली की रात वे आपको घर के किसी भी स्थान पर दिख जाएं, तो समझ जाएं कि वे मां लक्ष्मी का रूप हैं और आपको दर्शन देने आए हैं। चलिए जानते हैं उन 4 जीवों के बारे में....

5. उल्लू
उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है, यदि दिवाली की रात यह आपको कहीं भी दिख जाए तो समझ जाएं कि धन की देवी आपके ऊपर मेहरबान हुई हैं। आने वाले दिनों में आपकी किस्मत बदलने वाली है। उल्लू का दिखना यदि एक संयोग हो तभी यह संकेत सत्य साबित होता है।

6. चूहा
अगर दिवाली की रात घर के किसी भी कोने में चूहा दिख जाए तो समझ जाएं कि यह मां लक्ष्मी के रूप में आपके घर को सुख-शांति और सौभाग्य प्रदान करने आया है।

7. छछूंदर
अगर दिवाली की रात आपको कहीं छछूंदर दिख जाए तो यह भी भाग्य उदय होने का संकेत होता है। वैसे मान्यतानुसार इस जीव का दिवाली की रात दिखने का मतलब होता है कि अब आपकी धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

8. छिपकली
दिवाली की पवित्र रात में छिपकली का दिखाई देना ही एक शुभ संकेत होता है। इसका आना भी लक्ष्मी के आने का भी प्रतीक माना जाता है।

9. माँ लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न
तो दुआ करें कि आने वाली दिवाली की रात आपको ये जीव कहीं दिख जाएं, इनके माध्यम से मां लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान हो सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि यह मात्र एक संयोग ही होना चाहिए, जानबूझ के इन जीवों को देखने जाने से लाभ नहीं होता।

                                XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें