सात दिन हींग का पानी पीने से 8वें दिन शरीर में दिखेंगे ये बदलाव


1. हींग का पानी
हींग या ऐसफेटिड... यह कोई साधारण या गुमनाम मसाला नहीं है। भारतीय रसोईयों में तो यह आपको आसानी से मिल जाएगा। इसे एक प्राचीन मसाले के रूप में जाना जाता है और यदि आप इतिहास के पन्नों को खंगाल कर देखेंगे तो आपको हींग के कई आयुर्वेदिक उपचार प्राप्त होंगे जिनसे अनगिनत रोग दूर भगाए जा सकते हैं।

2. हींग के फायदे
हींग को किसी व्यंजन में शामिल करना भारतीय रसोईयों में सामान्य तौर से देखा जाता है। इसके अलावा कुछ आयुर्वेदिक उपचारों के अनुसार इसे किसे एविशेश तेल में या मिश्रण में मिलाकर शरीर पर लगाना भी लाभकारी माना गया है। हींग का अगला रूप है ‘हींग का पानी’। अब इसे पीने के क्या-क्या लाभ और निर्देश हैं, आइए जानते हैं....

3. हींग मसाला
प्राचीन समय में हींग को पानी में मिलाकर पेना एक गर्भनिरोधक उपचार माना जाता था। इसके अलावा इसे पेट रोगों का इलाज करने के लिए भी उपयोग में लाया जाता था और आज भी यह सिलसिला जारी है। हींग का पेस्ट बनाकर छाती और नाक के ऊपर और छिदों के पास लगाने से सर्दी-जुकाम दूर किया जाता था।

4. हींग का सेवन करने के फायदे
लेकिन हींग के पानी को पीने से क्या लाभ होता है यह आप तब ही जान सकेंगे जब आप इसे लगातार 7 दिनों तक पीयेंगे। सात दिन तक हींग का पानी पीने से बॉडी में जो पहला बदलाव आता है वह है पाचन शक्ति का मजबूत होना। हींग के पानी से बॉडी में बनने वाली एसिड खत्म हो जाती है और पेट के कई रोग आने से पहले ही समाप्त हो जाते हैं।

5. हींग का पानी
हींग का पानी मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण इलाज है। इसके अलावा जिनके गुर्दे कमजोर हों उनके लिए भी हींग का पानी एक बेहतरीन घरेलू उपचार है। यह धीरे-धीरे गुर्दे को खराब करने वाले संक्रमण को काट देता है और मूत्र मार्ग से बाहर कर देता है।

6. हड्डियां मजबूत बनाये
हींग का पानी हड्डियां भी मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसे पीने से सांस संबंधी बीमारियों का अंत होता है। रोजाना हींग का पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहती है।

7. एंटी-आक्सीडेंट
हींग को एंटी-आक्सीडेंट माना जाता है, तो इसके पानी को ग्रहण करने से शरीर के कई संक्रमणों का खात्मा होता है और कमजोरी भी दूर होती है। लेकिन ये सभी लाभ तभी मिलेंगे जब लगातार 7 दिनों तक हींग का पानी पिया जाए।

                         XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                         फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें