मच्छरों से हो गए है परेशान तो अपनाइए यह आसान उपाय, घर के आसपास भी नहीं भटकेगा मच्छर


मौसम के बदलने के साथ साथ आजकल बुखार से ग्रस्त लोगों की परेशानी सुनना लगभग आम बात होती जा रही है और इसकी खास वजह मच्छरों को माना जाता है। आमतौर पर तो हम यही जानते है की मच्छर गंदी जगहों पर बहुत जल्दी आते हैं, लेकिन काफी सफाई के बावजूद ये आपको परेशान कर रहे होंगे। ज़्यादातर लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए क्वाएल जलते है या फिर कैमिक्ल वाले लिक्विड का इस्तेमाल करते है।

मच्छरों से परेशान हो कर हर कोई तरह तरह के केमिकल प्रोडक्टस का इस्तेमाल करता है जो मच्छर तो बेशक भागा देता है मगर आपके स्वस्थ्य पर उससे ज्यादा असर डालता है। बताना चाहेंगे की आपको इन सब नुकसानदायक और महंगी चीजों से इतर कुछ घरेलू और असरदार तरीकों के बारें में बताएँगे जिन्हे अपनाने की बाद आप खुद देखेंगे की किस तरह से सारे मच्छर गायब हो जाएंगे।

सबसे पहले आपको बता दे की मच्छरों को लौंग और नारियल के तेल की खुशबू जरा भी पसंद नहीं आती जिसका आप पूरा फाइदा उठा सकते है। आपको बस करना इतना होगा की नारियल के तेल में लौंग का तेल मिला कर इसे अपने शरीर पर लगा लीजिए। इसके साथ ही आप चाहें घर से मच्छरों को बाहर निकालने के लिए कमरे में कपूर की टिकिया जला सकते है। बता दे की इसके दो फायदे होंगे, पहला इसकी खूश्बू से घर मे अच्छा वातावरण बनेगा दूसरा घर के सारे मच्छर भाग जाएंगे।

आप चाहें तो अपने घर के आसपास नीम के तेल का छिड़काव भी कर सकते है, बताना चाहेंगे की ऐसा करने से घर मे मौजूद सारे मच्छरों नौ दो ग्यारह हो जाएंगे, इसके साथ ही आप नीलगीरी के तेल से भी मच्छर आसानी से भाग जाते हैं। हालांकि यह तेल आसानी से मिल नहीं पता मगर जहां भी उपलब्ध हो सके मच्छर भागने के लिए यह काफी कारगर होता है।

एक टिप्पणी भेजें