आज 29 जनवरी है सबसे बड़ा सोमवार कपूर की गोली का करें बस ये छोटा सा उपाय, होगी धन की वर्षा


हिंदु धर्म के शास्‍त्रों में कई ऐसी बातें बताई गई है जो हमारे जीवन में आने वाली समस्‍याओं को दूर करने में काफी सहायता करती है। वहीं अगर आप कुछ खास दिन में कुछ खास उपाय करते हैं तो आपकी समस्‍याएं खत्‍म हो जाएंगी। वहीं आपको ये भी बता दें कि भारत में सदियों से कपूर का उपयोग बीमारियों के इलाज और धार्मिक उद्देश्यों के लिए करते आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कपूर सिनामोमस कैफ़ोरा नामक एक पेड़ से प्राप्त किया जाता है। यह पेड़ चीन, जापान में सबसे पहले उगाया गया था।


भारत में यह देहरादून, सहारनपुर, नीलगिरि और मैसूर आदि में पैदा किया जाता है। कहा जाता है कि कपूर में गहरी चिकित्सा शक्तियां हैं लेकिन यह सिर्फ एक लोकप्रिय लोककथा नहीं है। आयुर्वेद में कपूर को जलाना मानव मन और शरीर के लिए उपचार माना जाता है प्राकृतिक कपूर देसी कपूर, भीमसेनी कपूर, जापानी कपूर के नाम से जाना जाता है। भीमसेनी कपूर की यह खासियत होती है कि पानी में डालने पर यह नीचे बैठ जाता है।  कपूर आपकी त्वचा को टाइट करने के लिए अद्धभुत काम करता है। कपूर बैक्टीरिया निर्माण से मुक्ति पाने में भी मदद करता है और एक एंटी इंफेक्टिव एजेंट के रूप में कार्य करता है। कपूर तेल तंत्रिका को उत्तेजित करता है, जिसके बदले में त्वचा को ठंडक मिलती है।

यह भी पढ़े - इन चार राशि वालों की 2018 में खुलने वाली है किस्मत, नहीं होगी पैसे की कमी

इसलिए शास्त्रों में कपूर का भी बड़ा ज्‍यादा ही महत्‍व बताया गया है कहा जाता है कि कपूर के जलाने से आपके घर की कई सारी नकारात्‍मक शक्तियां भाग जाती हैं और बाहर की नकारात्मक शक्ति आपके घर में प्रवेश नहीं करती है। यही कारण है कि आपके घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है और आपके घर में कभी भी गरीबी का वाश नहीं होता लेकिन आज हम आपको कपूर के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बेहद ही लाभकारी होते हैं।

ये रहा वो उपाय
इस उपाय के लिए आपको सबसे पहले कपुर की दो गोली ले लेनी चाहिए वहीं अगर आप बड़ी वाली दो गोलियां ले तो वो और ज्‍यादा अच्‍छा होगा। उसके बाद इन दो गोलियों को लेकर अपने पूजा घर में बैठ जाएं और जहां अपने सामने माता लक्ष्मी की मूर्ति रख लें और उसी तस्वीर के आगे इन दो गोलियों को रख दें फिर आपको अपने दोनो हाथों को जोड़कर अपनी आँखें बंद कर लेना है और फिर ‘ओम श्रीं श्रियै नम:’ इस मन्त्र का 21 वार जाप करना होगा।

इसके बाद उन दो कपुर की गोलियों को किसी भी कटोरे में डाल देना है और इन दोनों गोलियों से आपकी जीतनी भी इच्छाएं है वो इच्छाएं उनको बोल देनी है ध्यान रहे आपको उन गोलों को इच्छाएं बोलनी होगी परेशानिया नहीं इच्छाएँ बोलने के बाद इन दोनों गोलियों को वहीँ पर आग लगा देनी चाहिए।

इस मंत्र के जाप करने से माता लक्ष्‍मी प्रसन्‍न हो जाएंगी और साथ ही आप पर उनकी विशेष कृपा बनी रहेगी। वहीं ये भी बता दें कि इस उपाय के करने के बाद आपके घर में कभी भी गरीबी नहीं आएगी।

एक टिप्पणी भेजें