मंगल का हुआ धनु राशि में प्रवेश इन 6 राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़


मित्रों हमारे जीवन में बहुत से ऐसे उतार-चढ़ाव आते है जिनकी कभी हम लोगों ने कभी कल्पना भी नही की होगी, पर हमारे जीवन में जो ऐसे बदलाव होते है उनका संबंध ग्रहों की महादशा पर होता है, क्योकि ग्रहो की चाल से ही हमारे जीवन में नित्‍य परिवर्तन होते रहते है, इसके चलते हर एक व्‍यक्ति अपने भविष्‍य जानते की उत्‍सुकता रखता है, आपको बता दे कि ज्‍योतिष शास्‍त्र में इसका सविस्‍तार वर्णन किया गया है, इस बार कुछ राशियों में उथल पुथल मच सकती है।


आपकी जानकारी के लिये बता दे कि भोपाल शहर के ज्योतिष पंडित जगदीश शर्मा के द्वारा बतया गया है, कि 13 मार्च से 2 मई तक का समय कुछ राशियों के लिए बुरा है। इस समय में कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। पंडित जी बताते है कि अभी तक शनि धनु राशि में था पर 7 मार्च को मंगल भी धनु राशि में आ चुका है।

ज्योतिष शास्त्र में शनि-मंगल की जोड़ी से द्वंद योग बनता है। अब शनि और मंगल 2 मई तक एक ही राशि में रहेंगे। इन दोनों के साथ में रहने के कारण 56 दिन कुछ राशि वालों के लिए ठीक नहीं कहे जा सकते। शनि-मंगल की युति युद्ध जैसे हालात भी पैदा कर सकती है, हालांकि इस समस्‍या को देखते हुये ज्‍योतिष पंडित जगदीश शर्मा ने कुछ उपाय भी बताये है। इस परिवर्तन में इन राशियों पर कुछ इस तरह से प्रभाव पड़ सकता है…

यह भी पढ़े - 17 मार्च अमावस्या के बाद ये 4 राशि वाले हो जाएंगे मालामाल, जानें कौन-कौन सी राशि हैं ये..

मेष (Arise) : मंगल के राशि परिवर्तन से आपकी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनूठी अनुभूति कराने वाला रहेगा। आपको गूढ़ और रहस्यमयी विद्याओं तथा सम्बंधित बातों का विशेष आकर्षण रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धि मिलने का भी योग हैं। वाणी तथा नफरत की भावना पर संयम रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करें और हो सके तो प्रवास स्थगित करें।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं।

वृष (Taurus) : मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए ठीक नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है। कर्जा लेने से बचें। धन हानि की भी संभावना बन रही है। सेविंग खत्म हो सकती है। नौकरी या बिजनेस में रिस्क न लें। जल्दबाजी में भी कोई काम न करें।

उपाय : कुत्ते को मीठी पुड़ी खिलाएं।

मिथुन (Gemini) : जीवनसाथी से बहस या अनबन हो सकती है। साझेदारी के कामों में सावधान रहें। धोखा या नुकसान होने की संभावना बन रही है। कुछ काम अधुरे भी रह सकते हैं। कामकाज से जुड़ी नई योजना के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता। गुस्सा न करें। वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। तनाव और दौड़-भाग बढ़ सकती है। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। खर्च की मात्रा बढ़ सकती है, परंतु खर्च निरर्थक नहीं जाएगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन स्वभाव में क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखें।


उपाय : मंगलवार को गेहूं दान करें

कर्क (Cancer) : मंगल के धनु राशि में आने से आपके कामकाज बढ़ सकते हैं, हालांकि आपके काम तो पूरे होंगे, लेकिन ज्यादा काम के चक्कर में आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। जमीन से जुड़े कामकाज में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिल जाएगी। दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। सेहत के मामले में सावधान रहें। नौकरी और बिजनेस में भाग- दौड़ हो सकती है।

उपाय : तांबे का पानी पिएं।

सिंह (Leo) : मंगल के राशि बदलने से आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में नए और फायदेमंद सौदे हो सकते हैं। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। संतान से जुड़े मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं कहा जा सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत को लेकर सावधान रहें।

ये भी पढ़े - 11 मार्च 2018 को 99 साल बाद बन रहा है शुभ योग, गज़ब की सफलता अचानक मिलेगी इन राशि को

उपाय : हनुमान जी को सिंदूर लगाएं।

कन्या (Virgo) : मंगल के राशि बदलने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। आपकी रहने की जगह में बदलाव हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। रुका हुआ पैसा इन दिनों में मिल सकता है लेकिन आपका खर्चा भी बढ़ सकता है। उधार लेन-देन से बचना होगा। जोखिम भरे निवेश भी न करें।

उपाय : लाल मसूर की दाल लाल कपड़े में बांधकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं

तुला (Libra) : मंगल के राशि बदलने से आपको फायदा हो सकता है। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ सकती है। आपका हौसला भी बढ़ेगा। इस समय आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो सफल हो जाएगा। इस समय आप कुछ ऐसे फ़ैसले लेंगे, जिनसे आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा हो सकता है। इन दिनों में आपको यात्राओं से सावधान रहना होगा। मंगल के कारण साथ काम करने वाले या किसी नज़दीकी व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। इन दिनों में आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा।

उपाय : अनार दान करें

वृश्चिक (Scorpio) : मंगल के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है या जमा पैसा किसी को उधार भी देना पड़ सकता है। इस ग्रह के धनु राशि में आने से आपके स्वभाव में बदलाव हो सकता है।उधार दिया पैसा फंस सकता है। सोच-समझकर बोलें। वरना परेशानी में फंस सकते हैं। आर्थिक मामलों में धनु राशि का मंगल आपके लिए ठीक नहीं कहा जा सकता। अधिकारियों से बहस न करें। बिजनेस में भी विवादों से दूर रहने की कोशिश करें।

उपाय : लाल कपड़ा अपने साथ रखें।

धनु (Sagittarius) : मंगल के राशि बदलने से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शरीर का तापमान कम-ज्यादा हो सकता है। चोट लगने या जलने की भी संभावना बन रही है। इस दौरान आपका बिजनेस बढ़ेगा। नौकारीपेशा लोगों को भी कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। दूर स्थान के लोगों से मदद मिल सकती है। कुछ रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। विवादों से बचने की कोशिश करें। क़ानूनी मामलों से दूरी बनाएं।

उपाय : घोड़े को घास खिलाएं।

मकर (Capricornus) : आपके लिए धनु राशि का मंगल ठीक नहीं कहा जा सकता। इसके कारण धन हानि के योग बन रहे हैं। कुछ ऐसे काम आपको करने पड़ सकते हैं जिसमें आसानी से सफलता नहीं मिल पाएगी। अंदरुनी गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपको परेशान कर सकता है। अपनी सेहत का  ध्‍यान रखें। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं। इन दिनों में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की कोशिश करें। विवाद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं।


उपाय : तांबा या लाल कपड़ा दान करें

कुंभ (Aquarius) : मंगल के राशि परिवर्तन से आपको फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ हो सकता है। आपका बिजनेस भी अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। आपकी लाइफ स्टाइल में भी कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं। यात्राएं करनी पड़ेंगी। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ मामलों में आप खुद को असुरक्षित महसूस भी कर सकते हैं। सेहत को लेकर आप सावधान भी रहें।

उपाय : मंगलवार को मसूर की दाल दान करें।

मीन (Pisces) : धनु राशि का मंगल आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नए काम और नई जिम्मेदारियां भी इन दिनों में मिल सकती है। आप अधिक ऊर्जावान रहेंगे। सेहत में सुधार होगा। आर्थिक मामलों में भी आपके लिए समय अच्छा रहेगा। आपके लिए गए फैसले इन दिनों में सही रहेंगे। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। वहीं आपसे बड़े और साथ काम करने वाले कुछ लोगों को आपकी तरक्की से जलन हो सकती है।

उपाय : शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मित्रों अधिक रोचक बाते व लेटेस्‍ट न्‍यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।

एक टिप्पणी भेजें