डोसे की लाल चटनी बनाने की विधि – Red Chutney for Dosa Recipe In Hindi

सामग्री
  • चना दाल - 2 बड़े चम्मच
  • टमाटर - 4
  • सरसों - 1 चम्मच
  • चीनी - 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
  • कड़ी पत्ता - 10 से 15
  • नमक - ½ चम्मच
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
विधि
  1. चना दाल को धोकर एक तरफ रख दें।
  2. टमाटर को बड़े टुकड़ो में काट लें।
  3. पैन में तेल गरम करके सरसो डालें।
  4. सरसो भूनने पर चना दाल डालें और भुने।
  5. फिर कड़ी पत्ता डालें और पकाएं।
  6. अब कटे टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर पकाएं।
  7. टमाटर गलने पर चीनी और नमक डाल कर मिक्स करें।
  8. गैस बंद करके टमाटर को ठंडा होने दें।
  9. ठंडा होने पर मिक्सर में अच्छे से पीस लें।
  10. तैयार लाल डोसा चटनी इडली, उत्तपम, डोसा के साथ सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें