सब्जियों व खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए १३ आसान उपाय


१. सूप में पनीर के टुकड़े डालने से सूप अधिक स्वादिस्ट बनता है |

२. गुलाब जामुन बनाने के लिए मैदा की जगह गेहूं का आटा खोये के साथ मिलाकर बनायें |

३. खीर गाढ़ी करने के लिए एक चम्मच मक्की का आटा मिलाएं |

४. समोसे या आलू वडा का स्वाद थोड़ा खट्टा करने के लिए अमचूर या निम्बू का रस न मिलाकर टाटरी पाउडर प्रयोग करें|

५. लस्सी बनाते समय पानी की जगह दूध का प्रयोग करें |

६. चावल स्वादिस्ट बनाने के लिए थोड़ी दालचीनी डाल दें |

७. केक बनाते समय मिश्रण में ब्रेड का चूरा मिला देने से केक स्पंजी बनता है |

८. सब्जी स्वादिस्ट बनाने के लिए हरा धनिया काटकर डालें |

९. भठूरे बनाते समय मैदा में रवा मिलाने से बेलने में आसानी होती है |

१०.मक्की की रोटी बनाने के लिए मक्की का आटा पानी की जगह चावल के मांड से गूँधे | बेलते समय रोटी टूटेगी नहीं |

११.सब्जी ज्यादा स्वादिस्ट बनाने के लिए मूंगफली दानेदार पीसकर डालें |

१२.सब्जियों की ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए एक चम्मच भुना हुआ बेसन डालें | ग्रेवी गाढ़ी और स्वादिस्ट बनेगी |

१३.नूडल बनाते समय एक चम्मच घी डालने से नूडल आपस में नहीं चिपकते |

एक टिप्पणी भेजें