बैंगन का साग बनाने की विधि - Baingan Ka Saag Recipe In Hindi


बैंगन ज्यादातर लोगों को भर्ते के रूप में ही अच्छा लगता है लेकिन इसकी एक लाजवाब डिश हर किसी को जरूर पसंद आएगी। बैंगन का साग बनाने में है आसान और इसकी रेसिपी है जायकेदार ...
आवश्यक सामग्री:-
  • 4 कप बैंगन, गोलटुकड़ों में कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच सरसों
  • 2 चम्मच तिल
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 4 चम्मच बेसन
  • 2 चम्मच काजू, टुकड़ों में
  • 8-10 किशमिश
  • 1 कप तेल
  • एक चुटकी शक्कर
  • नमक स्वादानुसार
विधि
सबसे पहले बैंगन के स्लाईस में नमक और हल्दी डालकर 15 मिनट के लिए एकतरफ रख दें। अब एक एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें सरसों-तिल डालकर फ्राई करें। जब बीज चटकने लगे तो उसमें लाल मिर्च पाउडर, बेसन, शक्कर, काजू और किशमिश डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। तैयार मसाले में बैंगन डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। बैंगन के साग को बीच-बीच में चलाते रहें। गरमा गरम बैंगन का साग तैयार है। पराठे या फिर रोटी के साथ सर्व करें।

                                       XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                       फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें