राजस्थानी बेजर रोटी बनाने की विधि - Rajsthani Bejar Roti Recipe In Hindi


ऐसे तो रोटिया कई तरह से बनाई जाती है लेकिन राजस्थान में मुख्ये तौर पे लोग बेजर की रोटी खाना पसंद करते है। 3 पौष्टिक आटे से बनी, यह प्रोटीन युक्त रोटी भरपुर मात्रा में ऊर्जा और खाद्य रेशांक भी प्रदान करती है, जो इसे पौष्टिक व्यंजन बनाते हैं। इसमें ज़ीरा, हरी मिर्च का पेस्ट और हरे धनिया का स्वाद भरा गया है, जो इसे बहुउपयोगी रोटी बनाता है जिसे किसी भी प्रकार की सब्ज़ी के साथ परोसा जाता है। बेजर रोटी एक पारंपरिक राजस्थानी रोटी है।
सामग्री- 
  • आधा कप गेहूं का आटा, 
  • आधा कप ज्वार का आटा, 
  • आधा कप बेसन, 
  • आधा टी-स्पून भुना हुआ ज़ीरा, 
  • आधा टी-स्पून हरी मिर्च का पेस्ट, 
  • 2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 
  • नमक स्वादअनुसार, 
  • गेहूं का आटा बेलने के लिए, 
  • तेल पकाने के लिए।
विधि- 
सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर गुनगुने पानी का प्रयोग कर नरम आटा गूंथ लें। आटे को 6 बराबर भाग में बाँट लें और प्रत्येक भाग को थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर गोल आकार मे बेल लें।
एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और प्रत्येक रोटी को थोड़े तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें। बेजर रोटी तैयार है।

                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें