टोमेटो शोरबा बनाने की विधि - Tomato Shorba Recipe In Hindi

सामग्री
  • २ १/४ कप कटा हुआ टमाटर
  • १/२ कप नारियल  का दुध
  • १ टी-स्पून बेसन
  • १ टेबल-स्पून घी
  • १ टी-स्पून ज़ीरा
  • ३ कड़ी पत्ते
  • २ चीर दी हुई हरी मिर्च
  • १ टेबल-स्पून कसा हुआ गुड़
  • नमक स्वाद अनुसार
  • २ टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
विधि
एक गहरे पॅन में टमाटर और 11/2 कप पानी मिलाकर मध्यम आँच पर 8 से 10 मिनट या टमाटर के नरम होने तक पकायें।

पुरी तरह ठंडा कर मिक्सर मे पीसकर मुलायम मिश्रण बना लें।

छानकर एक तरफ रख दें।
नारीयल के दुध और बेसन को एक बाउल मे अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें।

एह गहरे नॉन स्टिक पॅन मे घी गरम करें और ज़ीरा डालें।

जन ज़ीरा चटकने लगे, कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकन्ड भुन लें।

टमाटर कि प्यूरी, नारीयल का दुध-बेसन का मिश्रण, गुड़ और नमक डालकर अच्छी तरह मिलायें और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर 3-4 मिनट तक पकायें।

धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिलायें।

गरमा गरम परोसें।


                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें