स्वादिष्ट और सॉफ्ट कांजी वड़ा (राजस्थानी) बनाने के आसान टिप्स


—  बड़े बनाने के लिए मूंग की दाल में मसाले भी डाले जा सकते हैं जैसे सौंफ , धनिया , हरी मिर्च आदि।

—  कांजी के लिए पानी को उबालने से कांजी जल्दी खराब नहीं होती हैं।

—  गर्मी के मौसम में कांजी दो दिन में ही बन जाती हैं , सर्दी के ठंडे मौसम में तीन दिन लग जाते हैं।

—  कांजी तैयार होने के बाद फ्रिज में रखें। तीन चार दिन तक काम ले सकते है।

—  कांजी बड़े बनाने के लिए दाल को अच्छी तरह फेंटने से बड़े स्पंजी व सॉफ्ट बनेंगे।

—  बड़े बनाने के तुरन्त बाद गुनगुने पानी में डालने से बड़े सॉफ्ट हो जाते हैं व बड़ो का अतिरिक्त तेल भी निकल जाता हैं।



                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें