चना दाल वड़ा बनाने की विधि - Chana Dal Vada Recipe In Hindi

सामग्री
  • तेल तलने के लिए
  • चना दाल 1 कप
  • सूखी लाल मिर्च 3-4
  • उरददाल 1 बड़ा म्मच
  • जीरा 2 छोटे चम्मच
  • प्याज 1 कप बारीक कटा
  • करी पत्ता 9-10
  • बारीक कटा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि
  1. चना दाल, उरद दाल और लाल मिर्च को 2-3 घंटे के लिए अलग-अलग भिगोकर रख दें।
  2. भीग जाने के बाद पानी निकल के अच्छे से धो ले
  3. 2 बड़े चम्मच चना दाल निकालकर अलग रख दे
  4. बाकी बची चना दाल को लाल मिर्च, उरद दाल, और जीरा के साथ दरदरा पीस लें
  5. अब इस पेस्ट में साबुत चना दाल को मिक्स कर लें
  6. इसमें बारीक कटा प्याज, हरा घनिया, करी पत्ता और नमक मिला लें, इस मिश्रण से छोटे छोटे वड़े बना लें
  7. कढाई में तेल गरम करे, वड़े को डाल के सुनहरा होने तक तल ले, सारी पैटी इसी तरह से तल ले.
  8. गरमागरम चना दाल वडा हरी चटनी के साथ, चाय के साथ सर्व करें।




                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें