दाल बाफले बनाने की विधि - Daal Bafla Recipe In Hindi


बाफला बनाने की आवश्यक सामग्री:
  • गेहूँ का आटा- 600 ग्राम
  • तेल या दही – 2 चम्मच
  • नमक – 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हल्दी – 1\2 छोटी चम्मच
  • सौंफ – 1\2 छोटी चम्मच
  • घी – 300 ग्राम (आवश्यकतानुसार)
दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
  • तुअर दाल – 2 कटोरी
  • नमक – 1 ¼ चम्मच (स्वादानुसार)
  • हल्दी – 1\2 चम्मच
  • चीनी -1 चम्मच
  • जीरा – 1\2 चम्मच
  • राई या सरसों के दाने – 1\2 चम्मच या इससे भी कम
  • करी पत्ता (मीठा नीम) – 6-7 पत्ता
  • तेल या घी -1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  •  लहसुन – 4-5 कली (पेस्ट)
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
  • हींग – 1 चुटकी
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • गरम मसाला – 1 छोटी चम्मच
  • धनिया सजावट के लिए – बारीक कटा हुआ
बाफला बनाने की विधि:

आटा को एक बर्तन में लेकर हल्दी, सौंफ,तेल और नमक मिला दीजिये| पानी की सहायता से आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त आटागूथ लीजिये| गुथे आटे से थोड़ा आटा लेकर मध्यम आकार के गोले बना लिजिये|

अब मोटे तले का बर्तन लीजिये उसमें 1 लीटर पानी भरकर गैस पर गरम करने के लिये रख दीजिये| और जब पानी में उबाल आ जाये तब ये गोले उबलते पानी में डाल दीजिये| 10 मिनिट इन गोलों को पानी में उबाल लीजिये|

अब उबले हुये गोले पानी से निकाल कर प्लेट में रखिये|

ओवन गेस चलाकर रखिये, ओवन गरम होने पर एक – एक करके सारे गोले रख दीजिये| मध्यम गेस फ्लेम रखे ताकि एक दम से गोले जले नही ओवन का ढक्कन ढक दीजिये| 2-5 मिनट के बिच बिच में बाफलो को हाथ से पलटते रहे|  20 से 25 मिनट में बाफले बन जाएंगे  या इनको ओवन में ब्राउन होने तक सेक लीजिये|

एक बर्तन में घी पिघला ले, और एक-एक बाफले फोड़ कर घी में डाल कर चोपड़ लीजिये|

दाल बनाने की विधि:

दाल को साफ पानी से धो लीजिये|
प्रेशर कूकर लीजिये, और उसमे दाल और दाल का दो गुना पानी, आधी चम्मच नमक डाल दीजिये| और गैस चालू कर रख दीजिये| तीन से चार सिटी आने दीजिये (या दाल पकने तक) गैस बंद कर दीजिये| और कूकर का प्रेशर निकलने के बाद प्रेशर कूकर खोले हल्दी और हींग डाल दीजिये|

अब गैस चालू कर कढ़ाई में तेल या घी डाल कर गरम कीजिये| गरम तेल में जीरा, करी पत्ता और राई तड़काइये| अब प्याज, हरी मिर्च और लहसुन पेस्ट को डालिये, और चम्मच से हिलाते हुए गुलाबी होने तक भून लीजिये| अब इसमें नमक, लाल मिर्च पावडर और टमाटर डाल दीजिये टमाटर को पकने दीजिये कड़ाई में तेल छोड़ने तक चम्मच से हिलाते रहे| अब दो ग्लास पानी (आवश्यकतानुसार ) पानी डाल दीजिये और पानी में उबाल आने के बाद दाल मिला लीजिये दाल में चीनी मिलाइये और पांच मिनिट पकने दीजिये| अब गरम मसाला डाल कर गैस बंद कर दीजिये, और दाल किसी बर्तन में निकाल लीजिये और धनिये से सजाइये|

दाल तैयार है|

दाल और बाफले तैयार है आप इन्हें सबको परोसें और खाये|


                             XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                             फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें