करेला थेपला बनाने की विधि - Karela Thepla Recipe In Hindi

सामग्री
  • १/२ कप बारीक कटे हुए करेले का छिलके
  • १ कप गेहूं का आटा
  • १/४ कप बाजरे का आटा
  • १/२ टी-स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन
  • १/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
  • १ टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • १ टी-स्पून धनिया पाउडर
  • १ टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया
  • नमक स्वादअनुसार
  • गेहूँ का आटा, बेलने के लिए
विधि 
  1. सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में मिलाकर, ज़रुरत मात्रा में पानी का प्रयोग कर हल्का नरम आटा गूंथ लें।
  2. आटे को १० भाग में बाँटकर, प्रत्येक भाग को, थोड़े सूखे आटे का प्रयोग कर, १२५ मिमी (५") व्यास के गोल आकार में बेल लें।
  3. एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और १/४ टी-स्पून तेल का प्रयोग कर, दोनो तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक पका लें।
  4. तुरंत परोसें।



                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें