मैंगो मसाला राइस बनाने की विधि - Mango Masala Rice Recipe In Hindi


कच्चे आम का मौसम बस आने ही वाला है. तो आप अभी से सीख लें इससे मसाला राइस बनाना...
आवश्यक सामग्री
  • 1 मीडियम साइज का कच्चा आम 
  • 3 कप पके हुए चावल 
  • 1 छोटा चम्मच बड़ी राई 
  • 1 छोटा चम्मच चना दाल 
  • 2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकीभर हल्दी पाउडर
  • 5-6 करी पत्ते 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तेल फ्राई करने के लिए 
सजावट के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती 
विधि
- सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.

- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.

- तेल के गर्म होते ही इसमें राई डालें.

- राई के चटकते ही करी पत्ते, चना दाल, आम के टुकड़े, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक फ्राई करें.

- तय समय के बाद इसमें चावल और नमक अच्छे से मिलाकर कड़छी से चलाते हुए फ्राई कर लें.

- मैंगो मसाला राइस तैयार है.

- बारीक कटी हुई धनिया पत्ती से गार्निश कर रायते और अचार के साथ इसका आनंद लें.



                                  XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                  फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें