7 मार्च को बन रहा है शनि और मंगल का महासंयोग, जानिए 57 दिनों तक सभी राशियों पर पड़ेगा इसका कैसा असर


ज्योतिषशास्त्र की मानें तो सौर मंडल में विचरण कर रहे ग्रहों का प्रभाव मनुष्य पर पड़ता है। आपने देखा होगा जब किसी नवजात का जन्म होता है तो ज्योतिष ग्रहों की दशा- दिशा के अनुसार ही बच्चे की कुंडली बनाते हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति बदलने की बात हो या फिर कोई योग, ये हर राशि के लिए अलग- अलग प्रभाव देते हैं। यानी कि ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन में एक अहम स्थान है। ग्रहों की युति के बारे में तो आपने सुना ही होगा।  जब दो या दो से अधिक ग्रह एक ही राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। इस साल शनि और मंगल की युति 7 मार्च से 2 मई 2018 तक हो रही है।


ज्योतिष शास्त्र में शनि और मंगल दोनों को पाप ग्रह माना गया है। शनि और मंगल परस्पर शत्रुता रखते हैं। इसीलिए अगर किसी कुंडली में ये दोनों ग्रह साथ-साथ हों, तो चाहे शुभ भावों में ही क्यों न बैठे हों, जीवन को कष्टकारी बनाते ही हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि-मंगल की युति को द्वंद्व योग कहा गया है। 7 मार्च, 2018 को मंगल ग्रह शाम 6.27 बजे मूल नक्षत्र के प्रथम चरण में से होते हुए धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 2 मई 2018 को दोपहर 4.19 तक इसी राशि में विचरण करेंगे। ऐसे में शनि जो फिलहाल इसी राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, इन दोनों ग्रहों की युति से कुछ विपरीत परिस्थितियां यानी कि इस गोचरीय काल में कुछ अप्रिय घटनाओं की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं ये युति हर 12 राशियों पर अलग- अलग प्रभाव डालेगी।

यह भी पढ़े - अगर आपका या आपके दोस्‍त का नाम R अक्षर से शुरू होता है तो जानें उनकी ये खास बातें

मेष-  मंगल और शनि के युति का असर मेष राशि वालों के स्वास्थ्य पर होगा। अचानक कोई दुर्घटना हो सकती है। साथ ही पुत्र का विवाद अपने पिता से हो सकता है। नवम भाव दूरस्थ यात्राओं का भी भाव है। इसलिए बेवजह की यात्राओं में धन और समय नष्ट होगा।

वृषभ- वृषभ राशि और लग्न वालों के लिए शनि-मंगल युति की युति अष्टम भाव में हो रही है। इस राशि के जातक अचानक किसी बड़े रोग के शिकार हो सकते हैं। मान- सम्मान को भी ठेस पहुंच सकता है।

मिथुन- इस राशि वालों के लिए सप्तम स्थान में शनि-मंगल युति हो रही है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में कटुता बढ़ सकती है।  लेकिन यहां आपको व्यापार और नौकरी में की अच्छे मौके भी मिलेंगे। जीवनसाथी का भरपूर साथ भी मिलेगा।


कर्क- इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी दोनों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शनि और मंगल ग्रह की युति का कर्क राशि वालों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा।

सिंह – इस राशि वाले लोग किसी के प्रेम में पड़े हुए हैं तो सावधान रहें आप किसी धोखे का शिकार हो सकते हैं। जमीनी विवाद के कारण कोर्ट, कचहरी, पुलिस के मामलों में फंस सकते हैं।

कन्या– इस राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में कष्ट बढ़ेंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। धन की कमी से काम अटक सकते हैं। 2 मई तक आपको प्रत्येक निर्णय खासकर आर्थिक फैसले बहुत सोच-समझकर ही लेना होंगे।

तुला– इस राशि के जातकों पर युति का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। कहीं से अचानक आपको घन लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपको कोई मानसिक तनाव भी हो सकता है।

ये भी पढ़े - सप्ताह में इस दिन जन्मे बच्चे होते है सबसे ज्यादा खुश किस्मत, जानिए क्या कहता है आपका दिन !

वृश्चिक– इस राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरुरत होगी। अति उत्साह में किया गया कार्य तकलीफदेह साबित होगा। पारिवारिक जीवन में भी मतभेद होगा।

धनु– क्योंकि इस राशि में ही शनि-मंगल की युति हो रही है। इसलिए सबसे ज्यादा धनु राशि के जातक प्रभावित होंगे। आपके जीवन में बहुत सी चीजें उथल-पुथल हो जाएंगी। प्रेम संबंध टूटेंगे। दांपत्य जीवन में दिक्कत आएगी।

मकर- इस राशि वालों का बेकार के कामों में धन खर्च होगा। इस दौरान भाग्य आपका साथ नहीं देगा। जितना हो सकें इस अवधि के दौरान अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

कुंभ– इस राशि वालों के लिए शुभ संकेत यह है कि अचानक कहीं से पैसा आ सकता है। या तो कोई रूका हुआ या फंसा हुआ पैसा आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह युति ठीक नहीं कही जा सकती।

मीन– इस राशि वालों के काम कई तरह के काम युति की वजह से अटक सकते हैं। मानसिक तनाव बना रहेगा। इससे स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। मन को शांत रखते हुए जो जैसा चल रहा है उसे चलने दें, कुछ नया करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

एक टिप्पणी भेजें