बासी चावल से करारी राइस चकरी बनाने की विधि -


बासी चावल से बेहतरीन स्नैक्स तैयार किया जा सकता है. जानें बचे चावल से क्या बनाया जा सकता है...
आवश्यक सामग्री
  • 1 बड़ा कप बासी चावल
  • 1 बड़ा चम्मच कलौंजी
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
विधि
- मीडियम आंच में पैन में थोड़ा तेल डालकर कलौंजी के दाने डालें. पैन में इतना पानी डालें जिससे की चावल पकाने पर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाया जा सके.

- फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालें.

- चालव को अच्छी तरह पकाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें.

- पेस्ट ठंडा होने दें.

- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे कचरी वाली मशीन में भर लें.

- एक प्लेट में थोड़ा लगाकर इसे चिकना कर लें.

- प्लेट पर मनचाही शेप की कचरी बना लें.

- इन्हें धूप में सूखाकर एयरटाइट डिब्बे में भर लें.

- अब जब मनचाहे कचरी को फ्राई करें और चाय के साथ मजे से खाएं.


                     
                              XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                              फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें