२१ शानदार रसोई के टिप्स ,रोज काम आएंगे आपके -

१.  रसोई के सेल्फ में राख रखने से कीड़े नहीं आते |

२.  सिंक में नेपथलीन बॉल डाल देने से कॉकरोच नहीं आते |

३.  बोरिक पाउडर व चीनी की बराबर मात्रा कच्चे दूध में बनाकर रखें कॉकरोच नहीं आएंगे |

४.  रसोई के सेल्फ में ताजा नीम के पत्ते रखने पर कीड़े नहीं आते |

५.  चीनी के जार में १-२ लौंग डालने पर चींटियां नहीं आएगी |

६.  खाने की मेज पर नमक मिले पानी से साफ़ करने पर मक्खियां नहीं आएगी |

७.  पानी में फिटकरी मिलाकर फर्श पौंछने से मक्खियां नहीं आती |

८.  कॉफी पाउडर तवे पर भूनकर धुंवां करने से मच्छर मक्खी भाग जायेंगे |

९.  हल्दी पाउडर  व बोरिक पाउडर छिड़कने पर भी चींटियां नहीं आएगी |

१०. यदि कॉफी कड़वी हो गई हो तो एक चुटकी नमक डालें कड़वाहट कम होगी |

११. दूध में एक चुटकी खाने का सोडा मिलाने से दूध जल्दी खराब नहीं होता |

१२ .मेथी के परांठे अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए थोड़ा बेसन डालें ,करारे बनेंगे |

१३ .मक्की की रोटी स्वादिष्ट बनाने के लिए आटे को चावल के मांड  से गूंधे |

१४ .पूरी खस्ता बनानी हो तो आटे में थोड़ा ब्रेड का चूरा मिला लें |

१५ .चावल भिगोते समय यदि थोड़ा नमक दाल दें तो चावल सफ़ेद होंगे|

१६ .चक्केदार दही ज़माने के लिए मिटटी के बर्तन का प्रयोग करें|

१७ .स्पंजी इडली बनाने के लिए दाल और चावल के साथ मेथी दाना भिगो दें|

१८ .हरी सब्जी बनाते समय कभी खाने का सोडा न डालें इससे विटामिन नष्ट हो जाते हैं |

१९. इडली के बचे हुए घोल को खट्टेपन से बचाने के लिए २-३ हरी मिर्च बर्तन में डाल दें |

२०. डोसा बनाने से पहले तवे पर प्याज या बेंगन के टुकड़े को तेल में डुबोकर रगड़े डोसा तवे पर नहीं चिपकेगा|

२१. अचार जार में डालने से पहले हींग का पाउडर लगा दें तो अचार काफी दिनों तक ख़राब नहीं होगा|



                                 XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                                 फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें