मैंगो शेक बनाने की विधि - Mango Shake Recipe In Hindi

सामग्री
  • पका हुआ आम (Ripe mango)- 1-2 
  • ठंडा दूध (chilled milk)-1 गिलास
  • चीनी (sugar)- 4-5 चम्मच
  • इलाइची पाउडर (Cardamom Powder)-आधा चम्मच
  • बर्फ के पीस (Ice Cube)- 8-9
विधि
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम अच्छी तरह से धोकर छील लें और अब छिले हुए आम से गूदे को काटकर निकाल लें और गुठली अलग कर दें। अब मिक्सी के जार में आम के गूदे के टुकड़ो , दूध , चीनी और इलाइची पाउडर को डालकर मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें। अब बर्फ के पीस डालकर एक बार फिर से मिक्सी को चलाकर फैंट दीजिये। अब मिक्सी बंद कर दें। स्वादिष्ट मैंगो शेक बनकर तैयार है। मैंगो शेक को सर्विंग गिलास में डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें। ठंडा ठंडा मैंगो शेक सभी को बहुत ही पसंद आयेगा। 

एक टिप्पणी भेजें