मद्रास साम्भर बनाने की विधि - Madras Sambar Recipe In Hindi

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे "मद्रास साम्भर बनाने की विधि - Madras Sambar Recipe In Hindi  "


आवश्यक सामग्री-
  • अरहर दाल – 250 ग्राम
  • ड्रमस्टिक – 1 
  • प्याज़ – 2
  • टमाटर – 2 
  • चना दाल – 3 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 
  • मेथी के दाने 1 चम्मच
  • गुड – 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया –1 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • राई – 1/2 चम्मच
  • इमली का पल्प – 3 चम्मच
  • हींग – 1 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • कड़ी पत्ता – 5 – 6 पत्तियां
  • सूखी लाल मिर्च – 4 साबूत
  • हल्दी – 1/2 चम्मच
  • लहसुन – 5 कलियां
  • नमक – स्वादानुसार 
  • तेल – अवयस्कता अनुसार 
  • धनिया पत्ता – 1 चम्मच(बारीक़ काट हुआ)
विधि:-

★ दाल को धो कर उबाल लीजिये.

★ प्याज़ को पतला लम्बा काट लीजिये. टमाटर और हरी मिर्च को बारीक़ काट लीजिये. ड्रमस्टिक को 3 इंच के टुकड़ो में काट लीजिये. लहुसन को दरदरा पीस लीजिये.

★ अब कड़ाई में चना दाल, धनिया, मेथी के दाने डालकर भून लीजिये. टण्डा होने के बाद मिक्सी से बारीक़ पीस लीजिये.

★ अब कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. अब उसमे राय, जीरा, कड़ी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग डालकर भून लीजिये. अब उसमे ड्रमस्टिक, हल्दी, प्याज़, हरी मिर्च, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाये.अब इमली का पल्प डालकर पकाये.

★ अब उबला हुआ दाल को चम्मच से मैश कीजिये.

★ अब दाल मिश्रण डाल कर अछि तरह मिलाये. अब गुड, अवसक्ता अनुसार पानी, नमक डालकर मिलाये. अब पीसा हुआ मसाला पाउडर मिलाकर 10 मिनट तक पकाये. अब धनिया पत्ता मिलाकर गैस बन्द कर लीजिये. गरमा गरम मद्रास सांबर तैयार.

                               XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                               फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें