अदरक मिर्च का अचार बनाने की विधि

नमस्ते दोस्तों,

आज RecipeSeekho.com पर आप सीखेंगे " "
सामग्री
  • 1 किलो अदरक
  • 200 ग्राम लाल पकी मिर्च पतली
  • 1/2 कटोरी नीबू का रस
  • 1/2 कटोरी नमक
  • 1 चम्मच हल्दी
विधि

अदरक का छिलका निकाल कर धो कर पानी सुखा लें, फिर किस लें या पीस लें।

मिर्च को धो कर साफ़ कर लें व डंठल तोड़ दें।

नीबू का रस निकाल कर रखें।

अदरक को कद्दूकस कर लें, या अदरक मिर्च को नीबू का रस डाल कर दरदरा पीस लें ।

अब पिसे अदरक मिर्च में नीबू रस, नमक व हल्दी मिला कर काँच की बरनी में भर दें।

अदरक के अचार की बरनी को 5’6 दिन धूप में रखें।

अदरक की अचार तैयार है। पकौडे, मगौंडे ,पूरी,पराँठा व खाने के साथ परोसें।

                            XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                            फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

1 टिप्पणी

  1. Bahut hi tasty achar. Maza aa gaya. veg pasta recipe in hindi