क्‍या आप जानते हैं शुभ और अशुभ समाचार के संकेत देते हैं ये तथ्य


अक्सर आपने अपने ब़डे-बूढ़ों से सुना होगा की आज ऐसा मत करो बिल्ली रास्ता काट दी है या फिर कोई ऐसी वस्तु दिख जाए जिसे देख वो कहते थे जाओ आज तुम्हारा काम जरूर होगा, उनके अनुसार कुछ चीज़े ऎसी होती हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं। कुछ इसी सारी बहुत सारी बातें ऎसी भी हैं जो शुभ समाचार का संकेत देती हैं तो आइए जानते हैं कुछ शुभ अशुभ बातों के बारे मे।

नाल
ऐसा कहा जाता है की अगर शनिवार के दिन सडक पर काले घोडे की नाल मिले तो उसकी अंगुठी बनवाकर पहनने पर शनि का प्रकोप कम हो जाता है, साथ ही अगर आप चाहे तो नाल को अपने घर के दरवाजे के ऊपर मध्य में भी लगा सकते है, ऐसा करने घर में माँ लक्ष्मी का वास बना रहता है।

कटहल
माना जाता है की अगर आपके मार्ग में कोई कटहल ले जाता दिखे तो इसे भौत शुभ शकुन माना गया है मगर वह कटहल कटा हुआ नहीं होना चहिए।

अग्नि
कहा जाता है की घर से बाहर निकलते वक़्त यदि अग्नि दिखाई पडे तो समझ लीजिये की आप जिस काम के लिए जा रहे है यह उसके सफल होने का शकुन है मगर यह भी जान लीजिये की अगर आपको केवल अंगारे मात्र दिखते है तो ये अपशकुन है।

चिडिया
कई बार ऐसा हुआ होगा की आप सफर कर रहे हो और आपके सिर पर चिडिया की बीट आ गिरती है। बताना चाहेंगे की सफर के दौरान ऐसा होना अशुभ माना गया है।

नाग
शकुन शास्त्र के अनुसार नाग का जोडा देखना बहुत ही शुभ माना जाता है, यह  भी कहा जाता है की उसी समय दूर जाना भी काफी शुभ होता है। बताना चाहेंगे की नाग को मारना नहीं चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना गया  है।

लंगूर
काले मुंहवाला लंगूर अगर आपको सुबह-सुबह दिखता है तो इसे अशुभ माना गया है। यदि ऎसा लंगूर आपको दिखता है तो कोई भी शुभ कार्य करने से पहले गंगाजल अवश्य छिडक लें अन्यथा कुछ अशुभ हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें