इस दुनिया में हर कोई अच्छी और रॉयल लाइफ जीने के लिए लोग हर तरह से कोशिश करते है की ज्यादा से ज्यादा पैसे कमा सके और उसके लिए लोग दिन दुना रात चौगुना मेहनत करते हैं। मगर फिर भी उतने पैसे नहीं कमा पाते की एक शानदार जीवन का आनंद उठा सके। आपको बताना चाहेंगे की अक्सर धन कमाने के लिए पूरा दिन इंसान घर से बाहर कड़ी धुप में मेहनत करता है, तो कोई अपने व्यवसाय में पूरे दिलो जान से काम करता है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा धन कमा सके।
यह भी पढ़े - फ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा आपकी जान भी ले सकता हैं, आज ही बताए घर की औरतों को
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसे करने के बाद आपको किसी भी तरह का गलत रास्ता नहीं अपनाना होगा। आज हम आपको कुछ ऐसे टोटके बताना चाह रहे हैं जिसे अपनाकर आप भी धनवान बन जाएंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कार्तिक मास चल रहा है और आस्था के महापर्व छठ की भी आज से शुरूआत हो गई है तो आपको बता दें कि इस दिन में किया गया ये उपाय बेहद ही लाभकारी सिद्ध होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले एक 10 रूपए का सिक्का और उसके साथ एक रूपए का सिक्का लेना है।
ध्यान रहे कि आपको नोट नहीं सिक्का ही लेना है। इसके बाद अपने घर के मंदिर में जाकर माता लक्ष्मी के आगे दीपक जलाना है और इस कुल 11 रूपए को माता लक्ष्मी के आगे रख देना है। उसके बाद आप अपने दोनो हाथ जोड़कर अपने मन में जो भी इच्छा है उसे सात बार बोलना है। इसके बाद इस मंत्र ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ का जाप 21 बार करना है।
इसके बाद आप उन सिक्कों को दीपक के उपर से 11 बार वारें उसके बाद उस सिक्के को किसी गरीब बच्चे या फिर किसी गरीब व्यक्ति को दें दें। जैसे जैसे वो गरीब व्यक्ति उस 11 रूपए को खर्च करेगा वैसे वैसे आपके यहां धन का आगमन होगा और साथ ही आपके सारे बिगड़े काम बनने लगेंगे।