क्या आप सपने में खुद को देखते हैं संबंध बनाते हुए? जानिए क्या है इसका अर्थ!


नई दिल्ली – साइंस की दुनिया में सपने देखने को कैमिकल इमबैलेंसिंग (केमिकल लोचा) माना जाता है। लेकिन, ये बात भी मानी जा चुकी है कि हम जो भी सपना देखते हैं उसका कुछ न कुछ अर्थ जरुर होता है। सपने अर्थ सपने देखने के समय से लेकर सपने के प्रकार पर भी निर्भर करता है। अक्सर यह माना जाता है कि सपनों में हम वही देखते हैं जो हम दिनभर सोचते हैं या फिर जो हम अपने जीवन में पाना चाहते हैं। लेकिन हकीकत इससे अलग है। क्योंकि हमें कभी-कभी सपने में खुद को या किसी दुसरे को मरते हुए देखते हैं। लेकिन, क्या हम स्वयं ऐसा सोच सकते हैं?


प्राचीन मान्यताओं के अनुसार स्वप्न का अर्थ :

शास्त्रीय और प्राचीन विधाओं से सपने में छिपे रहस्य को जानना संभव है। ऐसा माना जाता है कि सपने में हम जो कुछ भी देखते हैं अक्सर उसका उलटा होता है। जैसे यदि सपने में किसी की मौत दिखे, तो उस विशेष व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इसी तरह किसी के सपने में मृत परिजन अपना क्रोध दिखाता है, तो इसका अर्थ है कि वह आपसे कुछ चाहता है।

क्या है सपने में सम्बन्ध बनाने का अर्थ :

‘सपने में सम्बन्ध बनाने” का अर्थ क्या होता है ये एक रहस्य के जैसा है। ये एक ऐसा सपना होता है जो हर किसी को कभी न कभी दिखाई जरुर देता है। हम डरावने सपने या किसी की मृत्यु के सपने को कुछ समय के बाद भुल सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक सेक्स से जुड़ा सपना जल्दी नही भूलता और देखने वाला व्यक्ति नहीं समझ पाता कि उसे ऐसा सपना क्यूं आया।

यह भी पढ़े - साल 2018 की शुरुआत में ही इन दो राशि वालो की चमकेगी किस्मत

सपने में सम्बन्ध बनाने का अर्थ ऐसे निलकता है :

सपने में अपने पति/पत्नी या लवर के साथ सम्बन्ध बनाते हुए दिखे, तो इसके दो अलग-अलग अर्थ निकलते हैं। पहला या तो आप दोनों के बीच संबध अच्छे हैं या आप या आपका पार्टनर खुश नहीं हैं। यदि आपको सपने में एक्स गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड दिखे तो इसके तीन वजह होते हैं। पहला, पुराने लवर के साथ आपकी सेक्स लाइफ अच्छी रही होगी। दूसरा, आपका अचेतन मन आज भी एक्स गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड से जुड़ा हुआ है। तीसरा, आप मिस कर रही/रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें