बालों से जाने महिला के स्वभाव के बारे में..


कहा जाता है कि महिलाओं को समझना बहुत ही मुश्किल का काम है क्योंकि महिलाएं हमेशा से ही पुरुषों के लिए किसी पहेली से कम नहीं रही है। एक महिला को हम माँ, बहन, पत्नि, दादी और दोस्त के किरदार में देखते है और वे अपने हर किरदार को बखूबी निभाती भी है। सुंदर लहराते बाल न सिर्फ किसी भी स्त्री के व्यक्तित्व को निखारते हैं बल्कि यह उनके अच्छे भाग्य को भी दर्शाते हैं। समुद्रशास्त्र में लड़कियों के बालों की बनावट और रंग के बारे में संपूर्ण जानकारी मिलती है। बालों की बनावट और रंग के आधार पर लड़कियों के स्वभाव की पहचान की जाती है किसी भी महिला के बालों को देखकर उस महिला का व्यक्तित्व और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे जाने बालों से महिलाओं के बारे में।


* घुंघराले बाल वाली महिलाओं का व्यक्तित्व :

घुंघराले बालों वाली महिलाएं कलाकार होती है और ये किसी ना किसी कला से अपने जीवन में अवश्य जुड़ती है। इन महिलाओं का खासकर साहित्य और संगीत से बहुत ज्यादा लगाव होता है। ये महिलाएं अधिक्तर कल्पनाओं में खोयी रहती है और कल्पना के समुन्दर में ही गोते लगाती रहती है। घुंघराले बाल वाली महिलाओं को मेहमानवाजी का खास शौक होता है, अक्सर लोग इनका मेहमान बनना पसंद करते है। लेकिन घुंघराले बाल वाली महिलाओं में दूरदर्शिता की कमी पाई जाती है।

* सुनहरे बाल वाली लड़कियां :

जिन लड़कियों के बाल सुनहरे रंग के होते है ऐसी लड़कियां बहुत ही बुद्धिमान होती है और साथ ही सीधे व सरल स्वभाव की होती है लेकिन सुनहरे बालों वाली लड़कियां शारीरक रूप से थोड़ा कमजोर होती है।

यह भी पढ़े - जानिए आपके पैर की उंगलियां क्या कहती है आपके स्वभाव के बारे में

* काले और सीधे बाल :

जिन महिलाओं के बाल काले और बिल्कुल सीधे होते हैं वे स्पष्ट ख्याल की होती हैं उन्हें बात घुमा-फिराकर कहना और समझना नहीं आता है वे जैसा सोचती हैं उन्हीं विचारों को अपने आस-पास फैला भी डालती हैं वैसे ये ज्यादातर सरल और खुले विचारों वाली होती हैं।

बालों से जाने महिला के स्वभाव के बारे में...

* लंबे बालों वाली लड़कियां :

ऐसा माना जाता है कि लंबे और सीधे बालों वाली लड़कियां रियिलिटी के पास होती हैं, सपनों की दुनिया मैं नहीं रहती। यह साफ और सुलझे विचारों वाली होती है। ऐसी लड़कियां समय और परिस्थितियों की वास्तविकता को पहचानती हैं और उसके हिसाब से काम करती ह। यह सोच समझकर बोलती ह। दूसरों से अपनी बातें शेयर करने की बजाय, अपने काम में जुटे रहना इन्हें पसंद होता है। इनमें मेनेज्मेंट की अच्छी योग्यता होती है। धन का संचय करना और सही स्थान पर खर्च करना इन्हें अच्छी तरह आता है।

* भूरे बाल वाली महिलाएं :

ये काफी इमोशनल और रोमांटिक किस्म की होती हैं तथा प्यार में धोखा भी इन्हें आसानी से मिल जाता है वैसे ये जीवन को आजाद ख्यालों के साथ जीना ही पसंद करती है।

इसे भी पढ़े - साल 2018 की शुरुआत में ही इन दो राशि वालो की चमकेगी किस्मत

* घने बाल वाली लड़कियां :

जिन लड़कियों के बाल घने होते है ऐसी लड़कियां स्वभाव से थोड़ा जिद्दी होती है। ये हठ से अपनी सभी बातें मनवा लेती है।

* सॉफ्ट, सिल्की और पतले बाल :

इन महिलाएं दिल से सच्ची और सरल बुद्धि की होती हैं तथा इनके मन में कभी किसी के लिए दुर्भावना नहीं आती है ये किसी की भी मदद के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं।

एक टिप्पणी भेजें