चंद्रग्रहण 2018 : 31 जनवरी 2018 को पूर्णिमा का सबसे बड़ा खग्रास चन्द्रग्रहण, 4 राशियों की लगेगी लॉटरी


चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब  चन्द्रमा पृथ्वी  के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य पृथ्वी  और चन्द्रमा  इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। इस ज्यामितीय प्रतिबंध के कारण चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार एवं अवधि चन्द्र आसंधियों  के सापेक्ष चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं।


इस वर्ष माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दिन बुधवार 31 जनवरी 2018 को ग्रस्तोदित चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण खग्रास अर्थात पूर्ण चंद्रग्रहण होगा| इसकी शुरुआत 31 जनवरी को दोपहर 04.21 से होगी और समापन रात्रि 09.38 पर होगा| इसका मध्यकाल सायं 06.59 होगा यह पुरे भारत में दिखाई देगा और यह ग्रहण सायं 06.21 से 09.38 तक देखा जा सकेगा| यह ग्रहण भारत वर्ष में दृश्य होगा इसलिए धार्मिक सूतक मान्य होगा और अब आइए जानते हैं इस चंद्रग्रहण का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है|

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ये ग्रहण मुख्या रूप से अशुभ रहेगा और इनको मानसिक अशांति का अनुभव भी हो सकता है इसलिए आप सावधान रहे|

यह भी पढ़े - इस राशि के लोग होते हैं अपनी मर्जी के मालिक, राजाओं की तरह जीना हैं इनके खून में

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातको के लिए ये ग्रहण बहुत अच्छा फल देने वाला है दोस्तों इस राशि वाले लोगो के लिए धन राशि का योग बन रहा है और माना जा रहा है की इस राशी वालो को ये ग्रहण विशेष लाभ दिलाएगा|

मिथुन राशि
बात करे मिथुन राशि वाले जातको की तो उनके लिए ये चन्द्र ग्रहण अच्छा नही रहेगा यानि कि शुभ फल नही देने वाला है| मिथुन राशि वाले लोगो को आर्थिक नुक्सान हो सकता है इसलिए आप किसी पर भी विश्वास न करे और खासकर लेन देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरते|

कर्क राशि
कर्क राशी वालो को असमय दुर्घटनाओं का सामना करना पद सकता है और शारीरिक कष्ट भी हो सकता है| इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं मुकदमेबाज़ी और विवादों से बचें रहे|

सिंह राशि
सिंह राशी वालो को धन की हानि होने की संभावना है और आँखों की समस्या हो सकती है पारिवारिक विवादों से बचे रहे और ग्रहणकाल में यथाशक्ति हनुमान चालीसा का पाठ करें|




कन्या राशि
कन्या राशी वालो को धन लाभ मिल सकता है और नौकरी के निर्णयों में सावधानीबरते  साहस और परामक्रम में वृद्धि होगी| भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है|

तुला राशि
तुला राशी वालो की शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है और किसी बात का भय बना रह सकता है| आपके जीवन में संघर्ष बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है|

वृश्चिक  राशि
वृश्चिक राशी वालो को प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और पढ़ाई-लिखाई में अड़चनें आ सकती हैं| इनको ग्रहण के बाद फलों के दान से और भी ज्यादा लाभ होग|

ये भी पढ़े - इन चार राशि वालों की 2018 में खुलने वाली है किस्मत, नहीं होगी पैसे की कमी

धनु राशि
धनु राशी वालो के नौकरी और करियर में संकट आ सकता है और उनका आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा. और धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे|

मकर राशि
मकर राशी वालो के जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ध्यान देने की जरूरत है और कारोबार में धन की बड़ी हानि हो सकती है|

कुम्भ राशि
कुम्भ राशी वालो के करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है लेकिन अपनी सेहत में लापरवाही न बरते और ग्रहणकाल में शिव जी की उपासना करें|

मीन राशि
मीन राशी वाले अनावश्यक अपयश के शिकार हो सकते हैं  और पेट और कारोबार की समस्यायें आ सकती हैं| गर्भवती महिलायें अपने स्वास्थ का विशेष ख्याल रखें|

एक टिप्पणी भेजें