रवा केसरी लडडू बनाने की विधि

• सामग्री :-
  • 1/2 कप रवा (सूजी),
  •  2 टेबल स्पून घी, 
  • डेढ कप दूध, 
  • 10-12 किशमिश,
  •  4-10 कटे हुए बादाम, 
  • 1/4 टी स्पून छोटी इलायची पाउडर,
  •  कुछ धागे केसर के 1 टेबल स्पून पानी में भीगे हुए, 
  • स्वादानुसार चीनी।
• विधि :-
1. एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और रवा डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
2. डेढ़ कप पानी के साथ दूध मिलाएं और एक उबाल दें। फिर उसे भूने हुए रवा (सूजी) में मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं।
3. किशमिश, बादाम, केसर, इलायची पाउडर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. गरमागरम सर्व करें।

एक टिप्पणी भेजें