11 तुलसी के पत्तों से करें यह छोटा-सा उपाय, दूर होगी धन से जुड़ी समस्याएं


हिन्दू शास्त्रों में धन प्राप्ति और जीवन में सफलता पाने के लिए उपाय दर्ज हैं। कुछ उपाय काफी कठिन होते हैं, तो वहीं कुछ उपाय ऐसे भी हैं जो बेहद सरल होते हैं। इन उपायों को कोई अनपढ़, अज्ञानी व्यक्ति भी आसानी से कर सकता है लेकिन इतना सरल होने के बावजूद भी ये उपाय प्रभावशाली सिद्ध होते हैं।

एक ऐसा ही उपाय हम यहां बताने जा रहे हैं। इस उपाय को तुलसी के पत्तों के प्रयोग से किया जाएगा। उपाय बताने से पहले बताते हैं कि ये उपाय आपको कैसे-कैसे फल प्रदान कर सकता है।

तुलसी के पत्तों के इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी और धन कुबेर की कृपा होती है। यानि कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आना निश्चित है। इसके अलावा कॅरियर या व्यापार में किसी भी प्रकार की कोई अढ़चन आ रही है तो वह भी इसके बाद से दूर हो जाएगी।

चलिए अब आपको बताते हैं कि आपको क्या करना है। किसी भी सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी के कुल ग्यारह पत्ते तोड़ लें।

इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें और इसके बाद ही इन्हें तोड़ें। ध्यान रहे कि पत्ते कहीं से खंडित नहीं होने चाहिए।
अब इसके बाद इन ग्यारह पत्तों को साफ पानी से धो लें और इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को घर के उस बर्तन में डाल दें जहां आप आटा रखते हैं। इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको घर में बदलाव दिखाई देने लगेगा।

इस उपाय के संदर्भ में कुछ बातों का खास ख्याल रखें। भूल से भी यह उपाय रविवार के दिन एवं एकादशी के दिन ना करें। क्योंकि इस दिन तुलसी के पत्तों को तोड़ना अशुभ माना जाता है।

                             XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                             फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें