करवा चौथ पर भूलकर भी ना दें पत्नी को ये 5 उपहार, स्वार्थी कहलाएंगे


1. धार्मिक विधानों में करवा चौथ
धार्मिक विधानों में करवा चौथ का व्रत सभी सुहागन स्त्रियां अपने पतियों की लंबी उम्र और सौभाग्य के लिए रखती हैं। लेकिन आज के जमाने में करवा चौथ पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ान वाला एक ऐसा दिन है जिसमें दोनों एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम भाव को दर्शाते हैं।

2. पति-पत्नी के लिए करवा चौथ की महत्ता
इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम में चांद और अपने पति का चेहरा देखकर व्रत तोड़ती हैं, इस मौके पर पति उसे कुछ उपहार भी देता है। अक्सर पति इस संशय में रहते हैं कि आखिर वह क्या गिफ्ट दें कि पूरा दिन व्रत रखने के बाद उनकी पत्नी खुश जाए। कई बार वे इसमें चूक भी जाते हैं और इस मौके को अपने गिफ्ट से और खास ना बना पाने पर अफसोस करते हैं।

3. उपहार
यहां हम आपको कुछ ऐसे ही उपहारों की सूची बता रहे हैं जो गिफ्ट करना हर हाल में सुरक्षित होगा, यानि कि उसे देखकर आपकी पत्नियां जरूर खुश होंगी। लेकिन उससे पहले यह जरूर जान लें कि कौन सा उपहार आपकी पत्नी को मायूस कर सकता है और उनकी नजरों में आपको स्वार्थी भी बना सकता है।

4. गिफ्ट ना करें  किचन एप्लाएंसेज
उनकी पसंद के किचन एप्लाएंसेज अगर दिवाली के मौके पर आप उन्हें सरप्राइज करने के लिए खरीद कर लाते हैं तो आपकी पत्नी जरूर खुश होगी लेकिन यही अगर आप करवा चौथ पर करते हैं तो आपकी पत्नी को मायूसी हो सकती है। आज की पत्नियां कामकाजी भी हैं, ऐसे में यह गिफ्ट उनके होम मेकर की इमेज से जुड़ी होने के कारण उन्हें घरेलू होने का एहसास कराते हैं।

5. गिफ्ट ना करें  मेकप सामान
भूलकर भी मेकप के सामान इस मौके पर गिफ्ट ना करें। ब्रैंड, प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर उनकी अपनी पसंद होगी, आप उसे समझ नहीं सकते। इसलिए हो सकता है गिफ्ट खुलने के साथ ही आपको यह भी सुनना पड़े कि यह क्या ले आए।

6. गिफ्ट ना करें  होम डेकोरेशन
यह आप दोनों से जुड़ी हुई चीज है। भले ही महिलाएं घर को अपनी च्वॉइस से सजाना पसंद करती हैं लेकिन अपने घर को सजाना आप दोनों की जिम्मेदारी से भी जुड़ी है और आप दोनों के साथ से भी। इस प्रकार के गिफ्ट देकर आप उन्हें इसमें अकेला कर रहे हैं जो उन्हें कभी पसंद नहीं आएगा। वे आपको स्वार्थी भी समझ सकती हैं।

7. गिफ्ट ना करें साड़ी
साड़ी में भी औरतों की अपनी अलग पसंद होती है। आप उनके साथ उनकी पसंद से साड़ी जरूर खरीदते होंगे लेकिन जब सरप्राइज देते हुए आप यह खरीद रहें हों तो आपको बिल्कुल भी समझ नहीं आएगा कि कौन सी फैब्रिक और कौन सा वर्क लेटेस्ट चलन में है या उन्हें चाहिए। ऐसे में जो खुशी इस साड़ी के साथ आप अपनी पत्नी के चेहरे पर देखना चाहते हैं, नहीं देख पाएंगे।

8. गिफ्ट ना करें  इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स
हो सकता है आपको लगे कि महंगा मोबाइल या लैपटॉप या ऐसा कोई गैजेट पाकर आपकी पत्नी खुश हो जाएंगी, लेकिन रंग, स्क्रीन-साइज, वजन आदि जैसी कई चीजें हैं जो गैजेट्स में भी महिलाओं की थोड़ी अलग पसंद होती है। इसलिए करवा चौथ पर अगर आपने इसे गिफ्ट के लिए चुना है तो एक बुरा आइडिया है।

9. क्या गिफ्ट करें
सोना: सोना महिलाओं की खूबसूरती से जुड़ी चीज मानी जाती है। इसलिए आप किसी भी प्रकार से सोना गिफ्ट में दें, आपकी पत्नी जरूर खुश होंगी। इसके साथ एक और बात जुड़ी होती है कि पसंद ना आने की सूरत में वे इसे अपनी च्वॉइस से एक्सचेंज कर सकती हैं या किसी और फॉर्म में बनवा सकती हैं।

10. क्या गिफ्ट करें
हीरा: हीरा को महिलाओं का बेस्ट फ्रेंड भी कहा जाता है। यह लग्ज़री से जुड़ी हुई चीज होती है, इसलिए पसंद ना आने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

11. क्या गिफ्ट करें
पेंटिंग: पेंटिंग भी लग्ज़री की चीजों में आती है इसलिए करवा चौथ पर कोई रोमांटिक पेंटिंग दें तो वे जरूर खुश होंगी। लेकिन हां, इतना जरूर ध्यान रखें कि पेंटिंग के दृश्य बोरिंग ना हों।

12. क्या गिफ्ट करें
पुरानी यादों के फोटो कोलाज: करवा चौथ आपकी पत्नी आपके लिए ही कर रही होती हैं, इसलिए जब आप उन्हें अपने जीवन में महत्वपूर्ण होने का एहसास कराते हैं तो यह उन्हें सबसे बड़ी खुशी देता है। अपनी अच्छी पुरानी यादों का कलेक्शन जब आप कोलाज के रूप में उन्हें गिफ्ट करेंगे, तो उनके चेहरे की वह खुशी आप भी कभी भूल नहीं पाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें