राशिफल 2 जनवरी 2018 : क्या मंगलवार के दिन आप का होगा मंगल, जानने के लिए क्लिक कर के पढ़ें


2 जनवरी 2018, मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज आपके सितारे क्या कहते हैं? यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल। Rashifal 2 January 2018.


राशिफल 2 जनवरी 2018 ( आज का राशिफल Rashifal 2 january 2018 ) –
Rashifal 2 january 2018, 2 january horoscope, 2 जनवरी राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। दोस्तों के साथ घूमने जाने की योजना अंतिम समय में निरस्त किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बेहतर नौकरी मिल जाने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा। वित्तीय मोर्चे पर धीरे धीरे मजबूती आने की उम्मीद है। आप खुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस कर रहे होंगे। इस ऊर्जा का प्रयोग कामकाज में करें। सफर के लिए दिन ज्यादाा अच्छा नहीं है।

यह भी पढ़े - 15 साल बाद इस मकर संक्रांति पर बन रहा है ऐसा महासंयोग, इन 3 राशियों की लगेगी बड़ी लॉटरी

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज शैक्षणिक मोर्चे पर किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको और अधिक ध्यान लगाने की जरुरत हो सकती है। प्रेमी के खराब मूड को सही करने में सफल रहने की उम्मीद है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिजाज पहले से ही खराब है इसके चलते दिन खराब हो सकता है। आज आपको वे काम करने चाहिए, जो आपके स्वास्थ्य और सौन्दर्य में सुधार करने में मदद करें। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा।


मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप परिवार के लिए समय निकालने में सक्षम साबित होंगे। आज मोर्चे पर आपको किसी के मदद की जरुरत पड़ने वाली है। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य की समस्या और बढती नजर आ रही है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। दूसरों से असहमती हो सकती है। पुरानी समस्याएं हल हो सकती है। वित्तीय मोर्चे पर किसी अन्य की सलाह पर चलना जोखिम भरा हो सकता है। आपको कई अप्रत्याशित सुखद समाचार मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ सुखमय दिन गुजरेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप दूसरों को खुशियाँ देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा। बिजनेस को लेकर नए और शानदार योजना बना सकते हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ को लेकर आ रही समस्या दूर हो सकती है। आपको आज सम्भलकर चलने की आवश्यकता है। पानी तथा प्रवाही प्रदार्थों से आपको नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़े - भगवान करे किसी के हाथ मे न हो ये निशान केवल 2% लोगो के हाथ मे होते है ये निशान

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। आकस्मिक खर्च हो सकता है। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें। आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ खींचेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं और इसलिए कई योजनाएँ बीच में अटक सकती हैं। कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। जो काम अभी तक बंद था, वह अचानक शुरू भी हो सकता है। आज आपको यश , कीर्ति तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी |


कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो गणेशजी की कृपा से सब ठीक होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। समाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी ले सकते हैं। प्रेमी के साथ उलझे किसी मामले को प्यार से सुलझा लिए जाने की संभावना है। किसी सौदे का सामना करने जा रहे लोग अपने डर पर काबू करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। लोगों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। आप में से कुछ लोग आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। प्यार के मोर्चे पर कुछ प्रयास करने से भाग्य का भी साथ मिलने की संभावना है। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है। आमदनी बढाने के लिए अतिरिक्त जरिए का राश्ता तलाश किए जाने की संभावना है। कारोबार में कुछ नया कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगडने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के जरिए इन समस्याओं से निजात पायी जा सकती है। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फायदेमंद साबित होगी। आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर या गाड़ी में निवेश या किसी लोन के लिए आवेदन करने के लिए दिन अनुकूल है। जीवन में शुभ परिवर्तन होंगे।

ये भी पढ़े - 3 जनवरी को बन रहा हैं जबरदस्त योग, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत


धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

घर में लम्बे समय से चले आ रहे मनमुटाव का आज कोई ना कोई हल निकल आयेगा। फिटनेस के लिए मेहनत करना शुरु कर सकते हैं। आज घर में कुछ खास समारोह रखे जाने की संभावना है। प्रेमी के साथ खास पल बिता सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा देंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आप वर्चस्व और प्रभाव जमा सकेंगे। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। आज के दिन आपका जीवनसाथी हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पार्टनर के बारे में ख्याल आज आपके प्रेम-संबंधों को गर्मजोशी से भर सकते हैं। आप के दुश्मन आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा व्यापार में आज बहुत लाभ होगा। आपको पैसों की तंगी बिल्कुल नहीं रहेगी लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण करें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपसी मतभेदों को भुलाकर अपने रिश्तों को कायम रखने का दिन है। आप पाएंगे कि आज हालात समाप्ति के दौर पर हैं। यह परिस्थितियां ग्रह नक्षत्रों के अनुसार बदली हैं। अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए सावधानी पूर्वक निर्णय लें। घर से अलग रहने को मजबूर लोग शुरुआती परेशानी का सामना कर सकते हैं। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है। प्रेम के मामले में अस्वीकृति झेले जाने की संभावना है। शैक्षणिक मोर्चे पर समयाभाव में कोई प्रोजेक्ट अधूरा रह जाने के संकेत हैं। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अगर आप अकेले हैं तो आपको आज अनेक प्रस्ताव मिल सकते हैं। वह व्यक्ति भी आज आपको प्रस्ताव भेज सकता है, जिससे आप आकर्षित रहे हैं पर निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति आज गंभीर रूप से सोचने से बचें। आज आपका दिन मौज-मस्ती का है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक सूझ को निखार कर सकेंगे। आज महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें