किचन से जुड़ी ये 10 बातें जानकर आप बन भी जायेंगे किचन किंग, एकबार जरुर ट्राई करें


हर व्यक्ति को भूख लगती है और सबका पेट घर की रसोई की वजह से ही भरता है। जब भी किसी को भूख लगती है तो वह खाने के लिए कुछ ना कुछ ढूंढता है। कुछ लोगों को खाना बनानें का बहुत शौक होता है, जबकि कुछ लोगों को खाना बनाना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है। कुछ लोग खाना बनाने में इतने माहिर होते हैं कि वह किसी भी चीज से स्वादिष्ट खाना बना लेते हैं। कई बार वह कम चीजों में भी इतना स्वादिष्ट खाना तैयार कर देते हैं कि लोग उंगलिया चाटने लगते हैं।


खाना बनाने वाले के पास हुनर का होना तो जरुरी है ही साथ ही उसे किचन से जुड़ी हुई कुछ ख़ास बातों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। हमेशा घर में खाना बनाने वाली एक महिला किचन से जुड़ी हुई कई बातें जानती है, लेकिन पुरुष कम ही जानते हैं। इसलिए पुरुषों को भी किचन से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप तो जानते ही हैं कि किचन में प्याज की अहम भूमिका होती है। यह किसी भी खानें को स्वादिष्ट बना देता है। इसलिए आज हम आपको प्याज से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बतानें जा रहे हैं, इनका ध्यान रखकर आप भी किचन किंग बन सकते हैं।

यह भी पढ़े - अन्नपूर्णा को मनाने के लिए रखें रसोई में ये 8 सावधानियां

ये छोटे-छोटे बना देंगे आपको किचन किंग:

*- प्याज काटने से 10 मिनट पहले उसे फ्रिज में रख दें। दुबारा जब आप प्याज कटेंगे तो आपकी आँखों से आंसू नहीं आयेंगे।

*- फूलगोभी की सब्जी बनाते समय सब्जी में एक चम्मच दूध डाल दें। ऐसा करने से फूलगोभी का रंग नहीं जायेगा और सब्जी देखने में अच्छी लगेगी।

*- अगर आप बिना प्याज के ग्रेवी बनाना चाहते हैं तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आप पत्तागोभी लेकर उसे बारीक-बारीक काट लें। अब इसे फ्राई कर लें या प्याज की तरह पीसकर सब्जी में ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बिना प्याज के भी आपकी सब्जी स्वादिष्ट होगी।

*- सलाद काटते समय ये ध्यान रखें कि सब्जियों को तिरछा रखकर काटें। ऐसा करने से सब्जियों के जूस बने रहते हैं।

*- सलाद काटने से पहले अगर टमाटर को धोकर आप फ्रिज में रख देंगे और उसे 15 मिनट बाद निकालकर कटेंगे तो जिस आकर में काटना चाहेंगे वह आसानी से कट जायेगा।

यह भी पढ़े - खाने को और भी टेस्टी बना देंगे ये कमाल के कुकिंग टिप्स


*- अगर आप आलू का सलाद बनाना चाहते हैं तो आलू को उबलते समय ही उसमें थोड़ा नमक, चीनी, दो पुदीने की पत्ती, और आधा चम्मच तेल मिला दें। ऐसा करके आप आलू के स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।

*- गाजर या मूली का सलाद बनाते समय इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि इन्हें काटनें के बाद ज्यादा समय तक ना रखें। ऐसा करने से इनके पौष्टिक तत्व ख़त्म हो जाते हैं।

*- जब भी दाल पकाना हो उसमें थोड़ी हल्दी और कुछ तेल की बूँदें डाल देनी चाहिए। ऐसा करने से दाल स्वादिष्ट तो बनती ही है, जल्दी पक भी जाती है।

*- अगर आप दही बड़े बनाना चाहते हैं तो दाल पीसते समय उसमें एक उबला आलू भी मिलाकर पीस लें। ऐसा करने से दही बड़े नरम बनते हैं।

*- अगर सब्जी की ग्रेवी बनाते समय टमाटर ना हो तो उसकी जगह पर एक सेब भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सेब का छिलका निकालकर लहसुन, भुनी सौंफ और एक इलायची के साथ पीस लें। फिर इसे ग्रेवी बनाने के लिए इस्तेमाल करें।

एक टिप्पणी भेजें