साप्ताहिक राशिफल 1 जनवरी से 7 जनवरी: इन 5 राशिवालों की होगी बल्ले बल्ले, मिलेगी खुशखबरी


मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सप्ताह के आरंभ में शुभ समाचार मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में धन का अपव्यय होगा। सप्ताह लाभकारी रहेगा। व्यापार में प्रगति होगी। पराक्रम-प्रतिष्ठा बढेगी। राजनीति में लाभ होगा। अधिकारियों से कार्य का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। दाम्पत्य में मधुरता होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको बड़े फैसले लेने से बचना होगा। कर्जा भी लेने से बचें। इस सप्ताह आपकी सेविंग में से पैसा खर्चा होने के योग हैं। इनकम में भी कमी आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कठिन काम मिल सकता है। अधिकारियों से बहस न करें।


प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। धन लाभ होगा। स्टूडेंट्स कैम्पस सिलेक्शन में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आप अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कसरत और योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को जीविका और रोजगार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सप्ताह ठीक रहेगा। यह समय आपका मेहनत और संघर्ष का है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। आय में सुधार होगा, परंतु आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिलेगी। कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। कार्यों के प्रति आपका समर्पित भाव सफलता दिलाएगा। कुछ नए काम काज करने से आपको बहुत लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है।

प्यार के विषय में : निजी संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह चुनौती भरा है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में मतभेद के कारण आप थोड़े परेशान रहेंगे। पैसों से जुड़ा फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : स्फूर्ति महसूस होगी। ताजगी भरा सप्ताह रहेगा।

यह भी पढ़े - हाथ पकड़ने का तरीका बताता है आपका पार्टनर कितना प्यार करता है आप से


मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह वाणी पर ध्यान दें और जीवनसाथी से प्रेमपूर्वक बात करें। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं। आप दोनों की आध्यत्मिकता चरम सीमा पर रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के आसार हैं। भाई-बहनों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके अंदर योग, ध्यान करने की प्रवृति बढ़ेगी। आपके विरोधियों की पराजय होगी। जो लोग साथ में सहयोग का कार्य करते है। उन्हे सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। विवाद में विजय मिलेगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर से कुछ गलतफहमियां हो सकती है। बेहतर होगा, पार्टनर के साथ दिन गुजर जाने दें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। आराम करने के लिए समय निकालना पड़ेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आपको जल्दी ही अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। अब जब आपको पता है कि आपके विरोधी आपको नीचा दिखाना चाहते हैं तो आप बैठे ना रहें और जहां तक आपके काम और छवि का सवाल है, इस बात को गंभीरता से लें। कड़ी मेहनत और रचनात्मकता से कार्यों को निपटा कर विरोधियों को करारा जवाब दें। इस सप्ताह कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी लेकिन जितना तेजी से पैसा आयेगा। उतनी ही तेजी से खर्च भी होगा। घरेलू मामलों में तनाव की स्थिति रहेगी। इस सप्ताह कुछ लोगों को विवादों से बचकर रहना ही उचित होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ की कई गलतफहमियां दूर होंगी। संबंध मधुर बनेंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। अनुकूल परिणाम के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : आप चुस्ती-फुर्ती का अनुभव करेंगे। आप अच्छी नींद ले सकेंगे जिससे पहले की थकान दूर होगी।

ये भी पढ़े - 600 साल बाद खुश हुए हैं राहु और केतु, इन 5 राशि वालों को 2017 में करके जाएंगे मालामाल


सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह सिंह राशि वालों को आर्थिक मामलों को लेकर आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कामयाबी के रास्ते बन रहे हैं नए संबंधों से फायदा हो सकता है। आपको कोई अप्रत्याशित खुशखबरी या लाभ प्राप्त हो सकता है। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। नए कामों में जाने से पहले अच्छी तरह जाँच पड़ताल कर लें। संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के लिए समय निकाल लेंगे और समय देंगे तो मैरिड लाइफ अच्छी हो जाएगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को मेहनत से अच्छी सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : मौसमानुसार भोजन का सेवन करें और कोशिश करें कि गरिष्ठ भोजन कम ही लें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह घरेलू स्तर पर आपको मिला-जुला परिणाम मिल सकता है। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है बिजनेस को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। व्यापार में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद भी करते रहेंगे। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें।

करियर के विषय में : इस सप्ताह कैरियर को चमकाने के विशेष अवसर प्राप्त होगे

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। कुछ लोगों को पेट खराब होने और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह शेयर बाजार या सट्टे लॉटरी में निवेश करना आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है। छात्रों को शिक्षा में व्यवधानों का सामना करना पड़ सकता है। मन्त्र विज्ञान व गूढ़ विज्ञान के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। दाम्पत्य जीवन के लिए यह सप्ताह काफी श्रेष्ठ हो सकता है। इस अवधि में जीवनसाथी के अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करने के आसार हैं। आप दोनों के संबंधों में मिठास घुली रहेगी। आपके स्वभाव और व्यक्तित्व से सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्यार भरी बातें होंगी। समय सुकून से बीतेगा।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से मेहनत करवाने वाला सप्ताह रहेगा।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने की वस्तुओं पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। चटपटी मसालेदार चीज़ों से परहेज ही बेहतर होगा।

यह भी पढ़े - कपूर के ये टोटके आपको कर देंगे मालामाल, बना सकते हैं रंक को राजा


वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, क्योंकि आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। घरेलू जिन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक्कत महसूस करेंगे। जो लोग किसी कानूनी विवाद में फंसे हुए है उन्हे विशेष सावधानी की आवश्यकता है। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी जिसके कारण मन चिन्ताग्रस्त रह सकता है। रोजगार के नये अवसर प्राप्त होगे। आय में वृद्धि होगी ।

प्यार के विषय में : आप जिस शांति और प्रेम की तलाश में हैं वो इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर से मिलेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता और काम समय से पूरे न हो पाने से चिड़चिड़ापन रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत कमजोर रहेगी। समय पर भोजन करें और पूरी नींद लें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी वाणी का दूसरों पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ग्रह परिवर्तन के कारण आपके प्रेम सम्बंध बहुत ही मधुर होने वाले हैं। किसी व्यक्ति विशेष के कारण कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी-धंधों के जगह अनुकूल परिस्तिथि निर्मित होंगी। पारिवारिक जीवन का आनन्द मिलेगा। इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और कुछ हद तक सफल भी हो सकते हैं। जिम्मेदारी वाले बड़े काम आपको मिल सकते हैं।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर की भावनाओं को समझें। पार्टनर को आपके साथ की जरूरत है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा रहेगा, लेकिन जरूरी सहयोग भी इस सप्ताह आपको मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें और सावधानी भी रखें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपकी आर्थिक तंगी समाप्त होगी। धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। अचल संपति अथवा जमीन के कारोबार में फिलहाल कोई बड़ा निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह दिल-दिमाग में भावनाएं उफान पर रहेंगी। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सेहत भी अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़े - नए साल में पैसों की तंगी से छुटकारा चाहते हैं तो बस कीजिये ये काम, माँ लक्ष्मी कर देंगी मालामाल


कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कुछ नया करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। जोखिम भरे फैसले न लें। आप काम-धंधे के चलते अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ने के आसार हैं। आप परोपकार के कार्यों के लिए चंदा इत्यादि भी दे सकते हैं। संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद बनते दिखाई दे रहे हैं व उनकी उन्नति में रुकावटें संभव हैं। पढ़ने में उनका ध्यान कुछ कम रहेगा। अचानक से किसी परेशानी के चलते आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। रुपये-पैसे के मामले में कोई हड़बड़ी ना दिखाएं। लोगों से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें।

प्यार के विषय में : जो संबंध आपको भावनात्मक मजबूती देते हैं, उनके बारे में गहराई से विचार करें। लव लाइफ के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : जो जातक पिछले कुछ समय से रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं, उनमें से कुछ को इस हफ्ते सफलता मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में यह सप्ताह ठीक-ठाक ही रहेगा। कोई बड़ी बीमारी या तकलीफ होने के योग नहीं है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

यह सप्ताह आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का है। आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे। हालांकि आपके लिए गये कुछ फैसले अच्छे साबित होंगे और इससे आपका आर्थिक संकट भी काफी हद तक दूर होगा। आप अच्छा सोचें, समय बदलने वाला है। किसी पुराने निवेश से अच्छी आमदनी होने की संभावना है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह जोखिम और जल्दबाजी से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोग बड़ा निवेश न करें।

प्यार के विषय में : पार्टनर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। लव पार्टनर के लिए कोई खास काम भी आप कर सकते हैं।

करियर के विषय में : भाग्य के भरोसे न रह कर कर्म क्षेत्र पर ज्यादा निर्भर रहें, इसी में भलाई है। परिश्रमी छात्रों को इस सप्ताह निश्चय सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें