पपीता नारियल शेक बनाने की विधि


अगर आपको पपीता खाना बेहद पसंद है तो क्यों न अब इसका शेक बनाकर भी पिया जाए. जानें इसे बनाने की विधि...

आवश्यक सामग्री
  • 2 गिलास ठंडा दूध 
  • 2 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 6 बादाम बारीक कटे हुए 
  • आधा कप पपीता (टुकड़ों में कटा हुआ) 
  • 1 बड़ा चम्मच चीनी 
  • सजावट के लिए
  • 4-5 बारीक कटे बादाम 
  • 6-7 किशमिश 
विधि
- पपीता नारियल शेक बनाने के लिए सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें.
- शेक के गाढ़ा और क्रीमी होने तक इसे फेंटते रहें.
- पपीता नारियल शेक तैयार है. फ्रिज में रखकर ठंडा कर किशमिश और बादाम से गार्निश कर सर्व करें. 

एक टिप्पणी भेजें