रसमलाई बनाने की विधि


रसमलाई बहुत ही स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है। आप इसे अक्सर त्यौहारों पर बाज़ार से लाकर खाते होंगे, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। बनाने में यह जितनी मुश्किल दिखती है उतनी है नहीं। इस बार जब भी आपका रसमलाई खाने का मन हो तो इसे घर पर ही बना कर देखें। तो आइये आज रसमलाई बनाएं।

आवश्यक सामग्री:


  •     छैना - 250 ग्राम
  •     चीनी - 400 ग्राम (2 कप)
  •     दूध - 1 लीटर
  •     केसर - 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें)
  •     काजू - 15-16 (छोटा-छोटा काट लें)
  •     चिरौंजी - 1 टेबल स्पून (साफ कर लें)
  •     छोटी इलाइची - 3-4 (छील कर कूट लें)


विधि:'


  • सबसे पहले छैना यानि पनीर बनाकर उसे किसी थाली में रखिये और हाथ से मसल-मसल कर चिकने व नरम आटे जैसा कर बना लीजिये। उसके बाद छैना से थोड़ा-थोड़ा छैना लेकर उसे गोल और फिर चपटा करके प्लेट में रखते जाइये। सारे गोले इसी तरह बनाकर प्लेट में रख लीजिये।अब एक बर्तन में 350 ग्राम चीनी और 3 कप पानी डालकर तेज गैस पर उबालिये और जब चीनी, पानी में पूरी तरह से घुल जाए तो छैना के सारे गोले इसमें डाल कर 18-20 मिनट तक पका लीजिये (ध्यान रखें कि पानी में लगातार उबाल आता रहे और गैस भी तेज ही रहे)। कुछ देर बाद जब छैने के गोले उबल-उबल कर दुगने आकार के हो जाएं तो गैस बंद कर दीजिये और इन्हें चाशनी सहित ठंडा कर लीजिये। रसमलाई के गोले तैयार हैं।

सुझाव:


आप रसमलाई के दूध में अपनी पसंद के अनुसार मेवा कम या ज्यादा कर सकते हैं। यानि जो मेवा आपको पसंद हो उसे डाल दीजिये और जो ना पसंद हो उसे हटा दीजिये।

एक टिप्पणी भेजें