सामग्री
- बर्गर बन्स - 3
- मेयोनेज़ - 2 बड़े चम्मच
- चीज़ - 3 स्लाइसस
- आलू टिक्की - 3
- टमाटर - 1
- प्याज़ - ½
- पत्ता गोभी - ½ कप
- टोमेटो सॉस - 2 बड़े चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ चम्मच
- चाट मसाला - ½ चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- एक बर्तन में पत्ता गोभी, प्याज़ और टमाटर बारीक काट लें और फिर मेयोनेज़, लाल मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलायें।
- बर्गर बन को बीच में से काट लें।
- नीचे वाले बन के हिस्से के ऊपर 1 चम्मच मेयोनेज़ फैलायें और ऊपर से बारीक कटे हुए पत्ता गोभी, प्याज़, टमाटर की स्टफिंग रखें।
- आलू की टिक्की और एक चीज़ स्लाइस रख कर बर्गर बन के ऊपर के भाग से बंद करें।
- माइक्रोवेव में 30 सेकेंड गरम करें।
- तैयार स्वादिष्ठ चीज़ बर्गर सर्व करें।