सामग्री
- १ कप उड़द,
- १/२ कप राजमा,
- ४ कप कप पानी,
- १ टुकड़ा अदरक कटा,
- ४ कली लहसुन कटी,
- १ प्याज कटा हुआ,
- ३/४ चम्मच गरम मसाला,
- २ हरी मिर्च कटी,
- १/२ चम्मच हल्दी,
- १ चम्मच नमक,
- २ बड़े चम्मच तेल,
- ३/४ चम्मच जीरा,
- १ गुच्छा हरा धनियां कटा,
- २ बड़े टमाटर कटे,
- ३/४ चम्मच लाल मिर्च पिसी।
विधि
- उड़द व राजमा को ४ कप पानी में १ चुटकी नमक डालकर उबाल लें।
- तेल गर्म करके ज़ीरा कडकाएँ, फिर प्याज, लहसुन, अदरक व हरी मिर्च फ्राई कर लें। नमक, पिसी लाल मिर्च व हल्दी डालकर १ मिनट फ्राई करें, फिर टमाटर डाल दें।
- ३ मिनट बाद उबली दालें डाल दें और चमचे से अच्छी तरह घोंट दें।
- ४ - ५ मिनट उबलने के बाद हरा धनियां व गरम मसाला डाल दें और तंदूरी रोटी के साथ गर्म - गर्म सर्व करें।