सामग्री
- भुनी हुई सूजी (Roasted Semolina)- ½ कप
- दूध (Milk) - 1 कप
- मैदा (All Purpose Flour) - 1 कप
- बेकिंग पाउडर (Baking Powder) - 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा (Baking Soda) - 1 चम्मच
- नमक (Salt) - 1 चुटकी
- चीनी (Sugar) - ¾ कप
- बटर या घी (Butter) - ⅓ कप
- वेनिला एसेंस (Vanilla essence) - 1 चम्मच
- काजू (Cashew) - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
- किशमिश (Raisins) - ¼ कप
- भुनी हुई सूजी को 1 कप दूध में 10 मिनिट के लिए भिगो कर रख दें।
- माइक्रोवेव को 180 डिग्री C पर प्रीहीट कर लें।
- एक बर्तन में मैदा, भीगी हुई सूजी और दूध को अच्छे से मिला लें।
- मैदा और सूजी में बटर, चीनी, वनीला एसेंस, एक चुटकी नमक, काजू और किशमिश डाल कर अच्छे से मिलाएं।
- मिश्रण में बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डाल कर मिलाएं। बैटर को ज़्यादा फेंटे नही।
- बैटर अगर ज़्यादा गाढ़ा लगे तो कुछ चम्मच दूध मिला कर केक के लिए बैटर तैयार कर लें। बैटर ना ज़्यादा गाढ़ा हो और पतला भी ना हो।
- तैयार बैटर को बटर से ग्रीस किए हुए माइक्रोवेव सेफ काँच के बर्तन में डालें।
- प्रीहीट किए हुए माइक्रोवेव में बैटर को रखें और 180 डिग्री C पर ३० से ३५ मिनिट के लिए बेक करें।
- केक में टूथपिक या चाकू मार कर चेक करें की केक तैयार है की नही। टूथपिक या चाकू साफ़ बाहर आने पर समझे की केक तैयार है।
- केक को सामान्य तापमान पर ठंडा कर लें।
- स्वादिष्ट सूजी के केक को ठंडा कर के उसका आनंद लें।