टेस्टी ब्रेड बालूशाही बनाने की विधि - Tasty Bread Balushahi Recipe In Hindi

बालूशाही खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। इसे मेदा से बनाया जाता है। लेकिन इसके साथ ही इसे ब्रेड से भी बनाया जा सकता है। ब्रेड की बालूशाही बहुत टेस्टी होती है इसलिए घर में ब्रेड की बालूशाही बनाएं और सब को खिलाएं ब्रेड की बालूशाही बनाने की विधि...  
आवश्यक सामग्री :-  
  • 10 से 12 - स्लाइस ब्रेड (सैंडविच), 
  • 250 ग्राम - चीनी, 
  • 200 ग्राम - मावा, 
  • एक पाव - बादाम ( एक कटोरी ) ,
  • थोडी - सी केसर , 
  • 1 चम्मच - चिरोंजी ,
  • घी - तलने के लिए, 
  • इलायची दाने।
विधि -   
1. सबसे पहले एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें मावा डालकर गुलाबी होने तक भुनें।

2. अब इसमें ड्रायफू्रट्स और इलायची दाने को डालें और मिला लें।

3. ब्रेड को दूध में भिगो दें फिर उसमें खोए का मिश्रण भरकर दबाएं और बालूशाही का आकार दें।  

4. केसर को एक-दो बूंद दूध में भिगो दें और बालूशाही के बीच में अंगूठे से थोड़ा-थोड़ा सब में रंग लगा दें

5. अब एक कढ़ाई को गर्म करे और इसमें घी डालकर बालूशाही को सुनहरे होने तक तलें।

6. अब चीनी चाशनी में इसे थोडी देर रहने दे फिर निकाल लें, लाजवाब ब्रेड की बालूशाही तैयार है।

                            XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
                            फेसबुक पर हमारा पेज लाइक कीजिये : व्यंजन बनाना सीखें

एक टिप्पणी भेजें